Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: सिद्दीकी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष बने इम्तियाज

Ranchi: सिद्दीकी वेलफेयर सोसाइटी प्रदेश कमेटी का चुनाव रविवार को डोरंडा परसटोली स्थित इसलहिया कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुआ. मतदान दिन के 11 बजे से दोपहर 3 तीन बजे तक चला. मतगणना में आये परिणाम, जिसमें अध्यक्ष पद के इम्तियाज आलम रामगढ़, उपाध्यक्ष पद के इमरान सिद्दीकी चतरा से, सचिव पद के फिरोज अहमद उर्फ गोल्डन गढ़वा से, सह सचिव पद के मो मुस्तकीम डाल्टनगंज से एवं कोषाध्यक्ष पद के असगर आलम पलामू से निर्वाचित हुए. यह चुनाव सिद्दीकी वेलफेयर सोसाइटी रांची जिला के सदर अफजल आलम और मो नवाब सिद्दीकी की देखरेख में हुआ. प्रदेश कमेटी के गठन के उपरांत 21 लोगों को एग्जीक्यूटिव बोर्ड के लिए चुना गया. साथ ही रांची के सदर अफजल आलम को प्रदेश कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया. मुख्य रूप से इम्तियाज आलम, शमशुल होदा, सनोवर आलम, तोहिद आलम का अहम योगदान रहा. चुनाव ऑब्जर्वर टीम में इम्तियाज आलम धनबाद, असीम जफर हजारीबाग, मो जिसान बरही, मक्सूद आलम रांची, हाजी अकरम शामिल थे. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ

कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही