Search

 
 
 

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को साल 2027 में मिलेंगी 41 छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट...

Ranchi : साल 2027 में झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की भरमार है. राज्य कैबिनेट ने अगले साल के लिए अवकाश कैलेंडर को स्वीकृति दे दी है. कैलेंडर के मुताबिक, साल 2027 में सरकारी कर्मचारियों को 41 सार्वजनिक छुट्टियों का लाभ मिलेगा. इनमें से 23 छुट्टियां एनआई एक्ट के तहत राजपत्रित (गजटेड) अवकाश होंगी. जबकि 18 छुट्टियां कार्यपालक आदेश के तहत दी जाएंगी.
 
झारखंड मंत्रालय

Ranchi :  झारखंड सरकार ने वर्ष 2027 के अवकाश कैलेंडर को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी. कैलेंडर के अनुसार, आगामी वर्ष में सरकारी कार्यालयों में कुल 41 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे. जिनमें राष्ट्रीय पर्वों के साथ-साथ सरहुल, करमा, दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहार शामिल हैं. 

 

41 में से 23 छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (एनआइ) एक्ट के तहत राजपत्रित अवकाश के रूप में रहेंगी. इसी तरह 18 छुट्टियां कार्यपालक आदेश के तहत निर्धारित की गयी हैं. इसके अतिरिक्त प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

 

एनआइ एक्ट के तहत घोषित 23 छुट्टियों में राष्ट्रीय पर्व, धार्मिक आयोजन और महापुरुषों की जयंती शामिल हैं. इनमें गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, होली, गुड फ्राइडे, सरहुल, अंबेडकर जयंती, रामनवमी, महावीर जयंती, बकरीद, बुद्ध पूर्णिमा, मुहर्रम, जन्माष्टमी, करमा पूजा, गांधी जयंती, दुर्गापूजा, दीपावली, छठ और क्रिसमस प्रमुख हैं.

 

2027 में राजपत्रित छुट्टियों की लिस्ट

तारीख कारण
26 जनवरी गणतंत्र दिवस
06 मार्च महाशिवरात्रि
10 मार्च ईद-उल-फितर
22 मार्च होलिका दहन
 23 मार्च होली
26 मार्च गुड फ्राइडे
09 अप्रैल सरहुल
14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
15 अप्रैल रामनवमी
19 अप्रैल महावीर जयंती
17 मई ईद-उल-जुहा (बकरीद)
20 मई बुद्ध पूर्णिमा एवं पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती
16 जून मुहर्रम
 25 अगस्त जन्माष्टमी
11 सितंबर करमा पूजा
02 अक्तूबर महात्मा गांधी जयंती
 07 अक्तूबर महाअष्टमी
08 अक्तूबर महानवमी
09 अक्तूबर विजयादशमी
29 अक्तूबर दीपावली
04 नवंबर छठ पूजा (सायंकालीन अर्घ्य)
05 नवंबर छठ पूजा (प्रातःकालीन अर्घ्य)
25 दिसंबर क्रिसमस

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही