Search

 
 
 

24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 126315 नये मामले सामने आये,684 लोगों की मौत

 
NewDelhi : पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 126315 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 684 लोगों की मौत होने की खबर है.  पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बुधवार को देश में सवा लाख से अधिक नए मामले दर्ज किये गये. पिछले चार दिनों में यह तीसरी दिन है कि देश में एक दिन  केस का आंकड़ा एक लाख के पार गया है. इससे पहले मंगलवार को 1.15 लाख केस आये थे, यानी दो दिन में ही 2.40 लाख के करीब केस आ गये हैं.

महाराष्ट्र, दिल्ली में स्थिति बेकाबू

कोरोना की इस ताज़ा लहर से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है. पिछले दिन महाराष्ट्र में करीब 60 हज़ार मामले दर्ज हुए.  अब केंद्र की ओर से एक्सपर्ट्स की टीमें लगातार महाराष्ट्र भेजी जा रही हैं.  दिल्ली में भी एक बार साढ़े पांच हज़ार से अधिक केस दर्ज किये गये हैं, जो पिछले साल के पीक की याद दिलाते हैं. बुधवार को महाराष्ट्र में कुल 59907, दिल्ली में 5,506, उत्तर प्रदेश में 6,023, कर्नाटक में 6,976  मामले सामने आये. लगातार बढ़ते आंकड़ों के साथ ही देश में कुल केस की संख्या 1.26 करोड़ के पार चली गयी है. चिंता की बात एक्टिव केस की टैली से सामने आयी है, जहां अब एक्टिव केस की संख्या नौ लाख को पार कर गयी है. कुछ दिनों पहले देश में सिर्फ एक लाख के करीब एक्टिव केस ही थे.

पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे मंथन

कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्यों के साथ बात करने वाले हैं शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तेजी से बढ़ रहा कोरोना, वैक्सीनेशन में आ रही परेशानी को लेकर मंथन करेंगे पीएम मोदी ने वैक्सीनेशन के फेज़ शुरू होने से पहले भी सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी. ऐसे में आज की बैठक से भी कोई बड़ा संदेश निकल सकता है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही