Search

 
 
 

पीएम मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंस, कहा, विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने आज रविवार,2 अगस्त को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का आगाज किया. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोघित करते हुए नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया.
 

Delhi  : प्रधानमंत्री मोदी ने आज रविवार,2 अगस्त को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का आगाज किया. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोघित करते हुए नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया.पीएम ने कहा कि देश के लाखों युवाओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है.कहा कि विकसित भारत के लिए नशे को खारिज करना होगा.

 

 

अपनी बात रखते हुए पीएम ने कहा, युवा नशा मुक्त अभियान के लीडर हैं. विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी है. उन्होंने कहा कि नशा मां- बाप के सपनों को भी तोड़ देता है. नशे के कारण एक मां का सपने चूर-चूर हो जाता है. नशे से एक सपने की असमय मौत हो जाती है. राष्ट्र की शक्ति कमजोर हो जाती है. 

 

पीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए देश के युवाओं का तन-मन से स्वस्थ होना और आत्मविश्वास से भरपूर होना जरूरी है. इस  अभियान का उद्देश्य है ड्रग्स जैसी घातक आदत से हमेशा युवाओं को दूर रहें हम सभी को संकल्प लेना होगा कि देश के युवा नशे और ड्रग्स के खतरों को समझते हुए जागरूक रहें.

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का अभियान व्यक्ति, परिवार और समाज और पूरे देश के लिए है. पीएम ने कहा. य़ह  अभियान पिछले साल काशी से एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था. कहा कि आज करोड़ों देशवासियों के कल्याण के लिए 125 से ज़्यादा आध्यात्मिक संगठन अभियान के साथ जुड़े हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही