Search

 
 
 

AICC में झारखंड की कद्दावर नेता के रुप में उभरी दीपिका पांडेय सिंह, बनीं राष्ट्रीय सचिव सह उत्तराखंड प्रभारी

 

Ranchi: संथाल परगना के महागामा सीट से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय का कद अभी ऑल इंडिया कांग्रेस में काफी बढ़ गया है. दीपिका पांडेय सिंह को AICC की राष्ट्रीय सचिव सह उत्तराखंड राज्य का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है. इस बाबत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है. नयी जिम्मेदारी के बाद दीपिका पांडेय सिंह का AICC में कद काफी बढ़ गया है. दीपिका पांडेय के अतिरिक्त राष्ट्रीय सचिव के लिए सांसद सत्तागिरी शंकर उलाका (सह छत्तीसगढ़ प्रभारी), संजय दत (सह हिमाचल प्रदेश प्रभारी) इमराम मसूद (सह दिल्ली प्रभारी) बृज लाल खबरी (सह बिहार प्रभारी) का चयन राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया है.

इसे भी पढ़ें- लॉकडाउन">https://lagatar.in/lockdown-textile-business-stalled-business-worth-crores-stalled/81182/">लॉकडाउन

ने तोड़ी कपड़ा व्यवसायियों की कमर, करोड़ों का कारोबार ठप

बता दें कि फरवरी 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होना है. उत्तराखंड का विधानसभा चुनाव दीपिका पांडेय सिंह का रणनीति पर होगा. प्रदेश चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए अहम है.

कांग्रेस के पुख्ता सूत्रों ने बताया है कि जिनका भी चयन राष्ट्रीय सचिव और अन्य राज्यों के प्रभारी के तौर पर किया गया है, वो राहुल गांधी के करीबी हैं. झारखंड से दीपिका पांडेय सिंह का इस पद के लिए चुना जाना प्रदेश कांग्रेस के लिए काफी अहम है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में महागामा विधायक प्रदेश कांग्रेस में अहम रोल निभाएंगी. इससे पहले भी दीपिका पांडेय सिंह का नाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सामने आया था. अभी भी वो रेस में सबसे आगे चल रही हैं.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही