Search

 
 
 

आसनसोल में ‘बिना दूल्हे की बारात’ में खूब लगे भाजपा की जीत के ठुमके

 

उम्मीदवार कोई हो जीत की गारंटी मोदी की है : निरहुआ 

Barakar : बिना दूल्हे की भी बारात ऐसी हो सकती है. जी हां लोकसभा चुनाव पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठत आसनसोल सीट से भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया है. लेकिन तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी और वर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को पटखनी देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. इसकी बानगी शुक्रवार को देखने को मिली. उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद और भोजपुरी के स्टार गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ भाजपा का प्रचार करने आसनसोल क्षेत्र के कुल्टी पहुंचे. चिनाकुड़ी में आयोजित जनसभा में निरहुआ ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाना मोदी की गारंटी है. वहीं, पश्चिम बंगाल को विकसित राज्य बनाना भी मोदी की गारंटी है. इसलिए प्रत्याशी कोई भी हो जीत की गारंटी मोदी जी की है. अबकी बार मोदी जी को 400 पार कराने में उन्होंने जनता से सहयोग मांगा. इसके बाद निरहुआ कुल्टी से बराकर पहुचें. बराकर स्टेशन रोड ग्वाला पट्टी में युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. वार्ड 68 के गायत्री नगर बाबा ग्राउंड में सभा कर निरहुआ ने लोगों से लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. यहां भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष संजू घोष व सचिव राजू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निरहुआ, विधायक डा. अजय पोद्दार, जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी, सचिव केसव पोद्दार, कुल्टी प्रभारी प्रशांतो बनर्जी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थि थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-rivers-are-shrinking-due-to-illegal-sand-mining-existence-in-danger/">

गिरिडीह : अवैध बालू खनन से सिकुड़ती जा रहीं नदियां, अस्तित्व खतरे में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही