Search

 
 
 

UPDATE : आयुष्मान घोटाला मामले में बन्ना गुप्ता के PS ओम प्रकाश, TPA व अन्य के कुल 21 ठिकानों पर ईडी रेड

 
आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी, रांची के अशोक नगर, पीपी कंपाउंड समेत कई ठिकानों पर ईडी रेड Ranchi : आयुष्मान भारत योजना घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीएस ओम प्रकाश, टीपीए (थर्ड पार्टी असेंसमेंट) सहित अन्य लोगों के कुल 21 ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम शुक्रवार की सुबह से राजधानी रांची के अशोक नगर, पीपी कंपाउंड, एदलहातू, बरियातू, लालपुर और चिरौंदी में छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना घोटाला मामले में कुल 21 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है. इसमें झारखंड के 17, पश्चिम बंगाल के दो और दिल्ली व उत्तर प्रदेश के एक-एक ठिकाने शामिल हैं. दरअसल आयुष्मान भारत योजना में हुई गड़बड़ी के मामले में भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट (सीएजी) संसद में पेश की गयी थी. इसके बाद  ईडी ने इसीआईआर दर्ज की थी. सीएजी की रिपोर्ट में झारखंड में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने का उल्लेख किया गया था. इसमें मुर्दों का इलाज करने सहित अन्य प्रकार की गड़बड़ी का भी उल्लेख था. सीएजी की रिपोर्ट संसद में पेश होने और उसमें वर्णित तथ्यों के मद्देनजर ईडी ने स्वास्थ्य विभाग और झारखंड स्टेट हेल्थ सोसायटी से आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ की गयी कार्रवाई की जानकारी मांगी थी. जवाब में स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना में हुई गड़बड़ी के मामले में कुछ अस्पतालों के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी की सूचना ईडी को भेजी थी. ईडी ने इसी प्राथमिकी को इसीआईआर के रूप में दर्ज कर झारखंड में आयुष्मान घोटाले की जांच शुरू की थी. जांच में मिली गड़बड़ी के आलोक में ईडी ने आज शुक्रवार को संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है. उल्लेखनीय है कि साल 2025 में ईडी की यह पहली छापेमारी है.      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही