Search

 
 
 

बड़कागांव में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मुंशी और मजदूरों को पीटा

 
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर के पास गुरुवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटनास्थल बड़कागांव थाने से महज आधा किलोमीटर दूर है. बताया जा रहा है कि एमएस संजय उपाध्याय कंस्ट्रक्शन की ओर से वहां सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. खुद को पहाड़ी उग्रवादी बताते हुए वहां सात-आठ अपराधी सड़क निर्माण का काम रोकने के लिए पहुंचे. सब हथ‍ियार से लैस थे. पहले अपराधियों ने मजदूरों और मुंशी के साथ मारपीट की, फ‍िर जेसीबी का शीशा तोड़कर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की. अपराधी संवेदक को खोज रहे थे. दहशत फैलाने के बाद सभी जंगल की ओर भाग न‍िकले. संवेदक अनूप उपाध्याय ने बताया कि पहले भी पहाड़ी उग्रवादी के नाम पर उनसे लेवी मांगी गई थी. उन्हें धमकी भी दी गई थी. पीएमजेएसवाई से काम चल रहा है. उरेज से देवगढ़ रोड बनाने के क्रम में 25 दिसंबर 2022 को पहाड़ी उग्रवादी से जुड़े अपराधियों ने दो राउंड गोलियां चलाई गई थी. इस घटना की लिखित सूचना स्थानीय थाने से लेकर जिले के अधिकारियों तक को दी गई थी. मगर कोई कोई कार्रवाई नहीं हुई. बड़कागांव इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई आवेदन नहीं म‍िला है और न ही घटनास्थल से कोई खोखा बरामद हुआ है. वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : चोरी">https://lagatar.in/309-stolen-bags-of-surf-recovered-two-arrested-dsp-told-the-whole-story-of-surf-theft-and-businessmans-death/">चोरी

के 309 बैग सर्फ बरामद, दो गिरफ्तार, डीएसपी ने बतायी- सर्फ चोरी और व्‍यवसायी की मौत की पूरी कहानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही