Search

 
 
 

बेगूसरायः ग्रामीणों का अनोखा विरोध, सड़क पर बने गड्ढों का 'गिरिराज कुंड', 'शैलेंद्र कुंड' व 'कुंदन कुंड' नाम रखा

Lagatar Desk :  मामला वीरपुर प्रखंड की पर्रा पंचायत का है. यहां पर्रा-सरौंजा सड़क की हालत लंबे समय से जर्जर है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है. सड़क की बदहाली से परेशान लोगों का आखिरकार गुस्सा फूट पड़ा और वे सांसद-विधायक की तस्वीरों वाली तख्तियां लेकर सड़क पर पहुंचे और अलग-अलग गड्ढों के पास उन्हें लगा दिया.
 
सड़क पर बने गड्ढों का नाम रखा

Lagatar Desk :  बिहार के बेगूसराय जिले में सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है. ग्रामीणों ने सड़क पर बने गड्ढों का नाम सांसद-विधायक के नाम पर रख दिया. किसी गड्ढे का नाम 'गिरिराज कुंड' रखा गया तो किसी को 'कुंदन कुंड' और 'शैलेंद्र कुंड' नाम दे दिया गया. इतना ही नहीं गड्ढे में सांसद गिरिराज सिंह और विधायक कुंदन कुमार की तस्वीरों वाली तख्तियां भी लगा दीं. 

 

मामला वीरपुर प्रखंड की पर्रा पंचायत का है. यहां पर्रा-सरौंजा सड़क की हालत लंबे समय से जर्जर है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है. सड़क की बदहाली से परेशान लोगों का आखिरकार गुस्सा फूट पड़ा और वे सांसद, विधायक और पथ निर्माण मंत्री की तस्वीरों वाली तख्तियां लेकर सड़क पर पहुंचे और अलग-अलग गड्ढों के पास उन्हें लगा दिया. 

 

इस दौरान युवकों ने सड़क की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई और जल्द मरम्मत कराने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि जब जिम्मेदार लोगों तक समस्या पहुंचाने के बाद भी सुनवाई नहीं होती, तो ध्यान खींचने के लिए ऐसे तरीके अपनाने पड़ते हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क ठीक नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. 

 

कई साल से सड़क की हालत बदहाल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पर्रा-सरौंजा सड़क की हालत कई वर्षों से खराब है. बीच में सड़क का निर्माण भी कराया गया था, लेकिन धीरे-धीरे फिर से सड़क टूटने लगी और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए. ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2020 में कुंदन कुमार के विधायक बनने के बाद भी पिछले छह वर्षों में सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है. 

 

सड़क पर बने गड्ढों के कारण बाइक, रिक्शा, ऑटो और कार से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. बारिश के दिनों में तो मुश्किल और बढ़ जाती है. गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता और दुर्घटना का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि पर्रा पंचायत को मॉडल पंचायत कहा जाता है. लेकिन यहां की सड़क की हालत विकास के दावों के पोल खोल रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही