Search

 
 
 

ममता ने कहा, चुनाव आयोग मनमानी कर रहा है, काउंटिंग सेंटर छोड़कर न जायें उम्मीदवार, भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी से आगे निकली

कोलकाता में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जश्न  मनाना शुरू कर दिया हैय कोलकाता में ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे लगाये गये हैं.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण भवानीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी  प्रत्याशी सीएम  ममता बनर्जी ने भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी पर 8783 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है. अगर रुझान नहीं बदले तो यह बड़ा उलटफेर होगा. भाजपा को झटका लग सकता है.

 

 


भवानीपुर सीट पर छठवें राउंड की गिनती पूरी होने पर सुवेंदु अधिकारी ममता ते 19393 वोटों से पिछड़ गये हैं. ममता बनर्जी को 30548 और सुवेंदु अधिकारी को 11155 वोट मिले हैं. 

 

 

 
अहम बात यह बै कि भवानीपुर सीट पर हुए पिछले तीन चुनाव में ममता बनर्जी जीत हासिल कर चुकी हैं. इस चुनाव में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी सहित 12 प्रत्याशी मैदान में हैं.मुख्य मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी और सीएम ममता बनर्जी के बीच है.

 


यहां से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप प्रसाद और सीपीएम के श्रीजीब बिस्वास चुनाव लड़ रहे है. भवानीपुर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती 20 राउंड तक चलने की बात सामने आ रही है. 

 


ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है. अंतिम राउंड के बाद जीत हमारी ही होगी. ममता ने अपने काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवारों से कहा है कि वे काउंटिंग सेंटर छोड़कर न जायें. कहा कि यह भाजपा की चाल है, मैं कल से ही यह कह रही हूं कि वे पहले उन्हें ही आगे दिखायेंगे.   

 


ममता बनर्जी ने कहा है कि हम 100 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं, जिसकी रिपोर्ट नहीं की जा रही है. आरोप लगाया कि गलत रिपोर्टिंग की जा रहा है.  चुनाव आयोग अपनी मनमर्जी चला रहा है.  पुलिस  केंद्रीय बलों के साथ मिलकर काम कर रही है. 

 


 कोलकाता में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जश्न  मनाना शुरू कर दिया हैय कोलकाता में ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे लगाये गये हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही