Search

 
 
 

बिग बॉस 18' में रजत दलाल लेंगे घरवालो से पंगा, घर में होगी आज वाइल्ड कार्ड एंट्री

 
LagatarDesk: बिग बॉस 18` के 7वें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है. वीकेंड का वार के बाद घर के कंटेस्टेंट्स के बीच काफी बदलाव देखा गया है. दरअसल टाइम गॉड बने रजत दलाल को घरवालों से पंगा लेते नजर आ रहे हैं. इस दौरान घर में अगले सप्ताह के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी हुई, जिसमें घर के 7 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं. जिसमें करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, एलिस कौशिक, कशिश और दिग्विजय घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं. इस टास्क में रजत दलाल ने पूरे गेम को पलट दिया, जिसके बाद शिल्पा शिरोडकर और करणवीर के रिश्ते में एक बार फिर दरार पड़ते हुए देखा गया, क्योंकि शिल्पा ने एक बार फिर करणवीर को नॉमिनेट करने के लिए चुना.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-5-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं रजत के गेम पलटने का चाल समझने के बाद शिल्पा को अपने नॉमिनेशन पर पछतावा हुआ, जिसके बाद वह करणवीर के बाद पहुंचती है और उनसे माफी मांगती हैं. अब देखना होगा कि क्या करणवीर अपनी दोस्ती को बरकरार रखने के लिए शिल्पा शिरोडकर को माफ करते हैं या नहीं.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-4-4-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साथ ही आज के एपिसोड में घर में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री. घर में तीन बोल्ड हसीनाएं एंटर करने वाली है, जो शो का पारा गरम करेंगी. ये तीन हसीनाएं हैं- एडिन रोज, अदिति मिस्त्री और यामिनी मल्होत्रा. घर में आयी वाइल्ड कार्ड एंट्री सदस्य अविनाश को आड़े हाथ लेती दिखेंगी. अब देखना होगा कि क्या ये तीनों हसीनाएं शो की टीआरपी कितनी बढ़ाती हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही