बोकारो : शक्ति केंद्रों में अभियान चलाकर ढुल्लू महतो को वोट देने की अपील
Talgadiya (Bokaro) : भाजपा बिजुलिया मंडल की ओर से रविवार को सभी शक्ति केन्द्रों में अभियान चलाया गया. इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजीव चौबे के नेतृत्व में बैलुंजा, बिजुलिया, चंदाहा, अलकुशा आदि शक्ति केंद्र में सक्रिय सदस्यों के साथ अभियान चलाया गया. मंडल अध्यक्ष ने शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुख से मिलकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का सुझाव दिया. कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है. राजीव चौबे ने कहा कि देश को लगातार विकास के रास्ते पर ले जाने का मिशन एवं विजन जो नरेंद्र मोदी के पास है, वैसा किसी दल के नेतृत्व में नहीं है. इसलिए हर हाल में देश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी. इसके लिए धनबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीत दिलाकर केंद्र में मोदी सरकार को स्थापित करना जरूरी है. मौके पर आशुतोष दुबे, मंगल महतो, महिला मोर्चा अध्यक्षा कविता कुमारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.बोकारो : इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए जनसंपर्क तेज करने का निर्णय
alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बोकारो लोकल कमिटी की जीबी बैठक सेक्टर 9 में कुमार सत्येंद्र की अध्यक्षता में रविवार को हुई. बैठक में धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में जनसंपर्क तेज करने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों को पराजित कर केंद्र में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार का गठन सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद की निष्क्रियता और लोकसभा क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं के प्रति उनकी उदासीनता के चलते मतदाताओं में भारी आक्रोश है. इस्पात का महत्वपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद भाजपा सांसद ने पिछले दस सालों से इस क्षेत्र को और पीछे धकेल दिया है. बेरोजगारी और पलायन यहां चरम पर है. विस्थापन और विस्थापितों के प्रति इनकी बेरुखी जगजाहिर है. कार्पोरेट घरानों द्वारा यहां उपलब्ध खनिज की लूट के लिए आदिवासियों और अन्य गरीबों की जमीन हथियाने के खिलाफ सांसद की रहस्यमय चुप्पी से आम मतदाता काफी नाराज हैं. बहरहाल सीपीआई (एम) की यह स्पष्ट समझ है कि 18वीं लोकसभा का चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश की राजनीति जिस चौराहे पर खड़ी है, इस चुनाव का नतीजा उसकी दिशा तय करेगा. इस चुनाव में हमारे संविधान का धर्मनिरपेक्ष चरित्र, जनवाद और देश का संघीय ढांचा सभी कुछ दांव पर लगा हुआ है. पिछले 10 सालों से केंद्र में जिस पार्टी की सरकार है, उसने केवल जनता को बांटने और हमारे देश के लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के साथ-साथ देश की राष्ट्रीय संपत्ति की लूट में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. इसलिए इस चुनाव में भाजपा को पराजित करना है. इंडिया गठबंधन के एक प्रमुख घटक होने के नाते और अपनी राजनीतिक जिम्मेवारी को बखूबी समझते हुए धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा. बैठक को लोकल कमिटी सचिव राज कुमार गोरांई ने भी संबोधित किया. बैठक में मो. अब्बास, आरएन सिंह, शंकर पोद्दार, आरबी सिन्हा, भूदेव प्रसाद सिंह, विजय कुमार व अन्य मौजूद थे.
बेरमो : इंडिया गठबंधन के जेएमएम प्रत्याशी मथुरा महतो ने किया जनसंपर्क
alt="" width="600" height="400" /> Kathara (Bokaro) : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बेरमो विधानसभा के जारंगडीह में इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी मथुरा महतो ने रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत जारंगडीह के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया. उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. जारंगडीह पहुंचते ही मथुरा महतो ने सर्वप्रथम भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. उसके उपरांत सीटू यूनियन कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मथुरा महतो ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और विस्थापन, बेरोजगारी और पलायन को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में मुद्दा बनाया. इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी, विस्थापन और पलायन का मसला उठया और इसे मिटाने की बात कही. उन्होंने कहा कि, अगर उनकी जीत होती है, तो इन मुद्दों को सुलझायेंगे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-sent-summons-to-minister-alamgir-alam-asked-to-appear-on-may-14/">BREAKING
: मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने भेजा समन, 14 मई को उपस्थित होने कहा [wpse_comments_template]
Leave a Comment