Search

जिस केस में बेगुनाह रहा जेल में, अब असली मुजरिम प्रिंस सोनी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट ने विमल महतो हत्याकांड में फैसला सुना दिया है, अदालत ने इस केस के अभियुक्त प्रिंस सोनी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही दोषी पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. नगड़ी थाना से जुड़े कांड संख्या 157/21 में पुलिस एक बेकसूर सूरज को भी जेल भेज चुकी है, जिसे पिछले सप्ताह कोर्ट ने बरी कर दिया था. सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त 15 दिनेश कुमार की कोर्ट में इस केस का ट्रायल हुआ. अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाह पेश किए गए. उन गवाहों के बयान और पुलिस द्वारा अदालत में दिए गए साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने प्रिंस सोनी को सजा सुनाई है. इस केस का एक अन्य अभियुक्त सूरज सोनी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इसे भी पढ़ें -अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-pm-modi-will-establish-the-symbol-of-transfer-of-power-in-the-new-parliament-house-politics-should-not-be-done-on-the-inauguration/">अमित

शाह ने कहा, पीएम मोदी नये संसद भवन में सत्ता हस्‍तातंरण के प्रतीक सेंगोल की स्थापना करेंगे, उद्घाटन पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//