Search

 
 
 

चाईबासा में भाजपा के फ्रेम में सिर्फ तुबिद, गगराई और सामड दिख रहे फ्रेम आउट

 
Satya Sharan Mishra Ranchi: सिंहभूम लोकसभा सीट को कांग्रेस के कब्जे से छीनने के लिए भाजपा खूब हाथ-पैर मार रही है. मिशन सिंहभूम के तहत ही 7 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का चाईबासा दौरा हो रहा है. वे यहां संगठन को मजबूत करने का तो मंत्र देंगे ही, साथ ही उस चेहरे की भी तलाश करेंगे, जो 2024 में सिंहभूम सीट से भाजपा के लिए चुनाव लड़ेगा. सिंहभूम में भाजपा की ओर से तीन नेता चुनाव की रेस में सबसे आगे हैं. इनमें पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई और पिछले 2 विधानसभा चुनाव में चाईबासा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रहे पूर्व ब्यूरोक्रेट जेबी तुबिद. अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर इन तीनों नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन मुख्य फ्रेम में सिर्फ जेबी तुबिद हैं. इसे भी पढ़ें - सातवीं">https://lagatar.in/students-protest-after-release-of-cutoff-in-seventh-to-tenth-jpsc-demand-for-investigation/">सातवीं

से दसवीं जेपीएससी में कटऑफ जारी के बाद छात्रों का विरोध, जांच की मांग

तुबिद को मुख्य कार्यक्रम, गगराई और सामड को गांव की जिम्मेदारी

अमित शाह के कार्यक्रम की पूरी तैयारी और वहां की सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी जेबी तुबिद संभाल रहे हैं. कार्यक्रम स्थल और कार्यक्रम स्थल से बाहर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और अन्य पदाधिकारियों के साथ जेबी तुबिद ही दिख रहे हैं. जबकि बड़कुंवर गगराई और शशिभूषण सामड को गावों में अमित शाह के कार्यक्रम की जानकारी देने और लोगों को भारी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाने का टास्क मिला है.

क्या प्रदेश नेतृत्व की पसंद पर शाह लगाएंगे मुहर

2019 में लक्ष्मण गिलुआ ने सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा था. उनके निधन के बाद भाजपा के पास कोई बड़ा मॉस लीडर सिंहभूम में नहीं बचा था. इसे देखते हुए पार्टी ने पूर्व विधायक शशिभूषण सामड और बड़कुंवर गगराई को भाजपा में शामिल कराया था. लेकिन प्रदेश नेतृत्व आजकल इन दोनों से ज्यादा जेबी तुबिद पर ही भरोसा जता रही है. तुबिद को बड़ी जिम्मेदारियां भी मिल रही हैं. पिछली कार्यसमिति में तुबिद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भी थे. इस वजह से प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं. अमित शाह के दौरे की घोषणा के बाद से अबतक चाईबासा में सिर्फ तुबिद ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं. अब देखना ये है कि प्रदेश नेतृत्व की पसंद को अमित शाह कितना पसंद करते हैं. इसे भी पढ़ें - अभिजीत">https://lagatar.in/abhijeet-group-stopped-lifting-scrap-from-the-colony-area-of-power-plant-know-what-is-the-dispute/">अभिजीत

ग्रुप पावर प्लांट के कॉलोनी एरिया से स्क्रैप उठाव करने से रोका, जान‍िये क्‍या है व‍िवाद 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही