Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा में लोग जल्द वन्य प्राणियों की जानकारी थ्रीडी मोड में देख सकेंगे

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम मुख्यालय में वन विभाग व टाटा स्टील द्वारा नेचर इंटरप्रेटेशन सेन्टर तैयार किया जायेगा. यहां पर आम लोग घूम कर वन्य जीव व पेड़ पौधे के बारे में इलेक्ट्रॉनिकल तरीके से सजीव चित्रण का आनंद उठा सकेंगे. यह एक तरह से फ्लोरा और फोना पार्क हो गया है, जहां पर जंगल से संबंधित सभी चीजों का आनंद उठा सकेंगे. यहां जंगली जानवर पेड़ पौघे दुर्लभ प्रजाति की वस्पतियां व जंगली जानवरों को थ्री डी मोड में दिखाया जाएगा. वन विभाग और टाटा स्टील के संयुक्त तत्वावधान में फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में नेचुरल इंस्ट्रुमेंटल इंटरप्रेटेशन पार्क का शिलान्यास किया गया है. शिलान्यास चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन राजीव रंजन ने वर्चुअल मोड में किया. उन्होंने इस कार्य की तारीफ की और कहा कि इससे आम लोगों को वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी विस्तार से मिलेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-wife-of-the-home-guard-of-mgm-hospital-hanged-herself/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड की पत्नी ने लगायी फांसी

छह हजार स्क्वायर फीट में बनेगा यह सेन्टर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/CHAIBASA-FOREST-GEST-HOUSE-1-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> वन विभाग और टाटा स्टील के सौजन्य से बनने वाले इस केन्द्र का निर्माण छह हजार स्क्वायर फीट की भूमि पर वन विभाग के गेस्ट हाउस में किया जायेगा. इसके भवन पर 1 करोड़ 80 लाख और डिजािनिंग में 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होंगे. यह भवन पूरी तरह से थ्रीडी मोड पर आधारित होगा. यहां जंगली जानवरों के थ्रीडी मॉडल होंगे और अन्य नेचुरल हैविटेट को भी थ्रीडी तकनीक से प्रस्तुत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : सोनारी">https://lagatar.in/shopkeepers-of-burnt-shops-near-sonari-airport-demand-compensation/">सोनारी

एयरपोर्ट के पास जली दुकानों के दुकानदारों ने क्षतिपूर्ति की मांग की

यह आकर्षण का केंद्र होगा

चाईबासा वन प्रमंडल के डीएफओ सत्यम कुमार ने बताया कि इसे टाटा स्टील द्वारा जल्दी तैयार किया जाएगा. यह लोगों के लिये एक अलग दर्शनीय चीज होगी. डीएफओ सारंडा चंद्र मौली प्रसाद सिन्हा ने बताया कि यह वन विभाग की पहल है. इसका उदेश्य लोगों को जंगल के जानवरों और इसकी बहुमुल्य वनस्पतियों के बारे में जानकारी देना है. मौके पर आरसीसीएफ रवि रंजन, सीएफ ममता प्रियदर्शी समेत विभिन्न प्रमंडलों और कोल्हान के डीएफओ अभिषेक भूषण, पोड़ाहाट के डीएफओ नीतिश कुमार और सारंडा के एडीएफओ डीएफओ प्रजेश जेना, एसीएफ आरएन मरांडी मौजूद थे. टाटा स्टील की ओर से विजेन्द्र ने इसे चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन राजीव रंजन को वर्चुवल मोड में इस पार्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही