Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चैनपुर में बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी से की लूट, रुपए लेकर फरार

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): चैनपुर थाना क्षेत्र के जयनगर इटको पहाड़ के पास मंगलवार को लूट की घटना हुई. लुटेरों ने फाइनेंस कर्मी से 119640 रूपए लूटे. इसकी शिकायत उसने थाने में की. मिली जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कर्मी बरांव गांव निवासी शिव शंकर कुमार ने चैनपुर थाने में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया. दिए गए आवेदन के अनुसार कंपनी की ओर से महिला स्वयं सहायता समूह के लोगों को लोन दिया जाता है. इसका कलेक्शन प्रत्येक मंगलवार को किया जाता है. मंगलवार को वे चैनपुर थाना क्षेत्र के नेनुआ, रबदा और कुम्नी गांव में पांच सेंटर से एक लाख उन्नीस हजार छह सौ चालीस रूपये कलेक्शन कर बुढीबीर रास्ते से लौट रहे थे. इसे भी पढ़ें- चीन">https://lagatar.in/china-sent-bombers-to-the-indian-border-subramanian-swamy-surrounded-the-modi-government-saying-no-one-has-come-flying/">चीन

ने भारतीय सीमा में भेजे Bomber ! सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को घेरा,  कहा, कोई उड़ कर आया नहीं          

इटको पहाड़ के पास हुई लूट

बताया कि जयनगर इटको पहाड़ के पास पहुंचने पर बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से धक्का मार दिया. इससे वे गिर गये. बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर बैग मे रखे रुपए लूट लिये. इसके अलावा एक मोबाइल, एक टैब और एक बायोमैट्रिक सिस्टम की मशीन भी लूट कर ले गये. कुछ देर बाद इसकी सूचना उसने कंपनी के अधिकारियों को दी. सूचना पाते ही कंपनी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर चैनपुर थाने में मामला दर्ज कराया. चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें-  25">https://lagatar.in/bjp-yuva-morcha-working-committee-meeting-to-be-held-in-ranchi-on-november-25/">25

नवंबर को रांची में होगी बीजेपी युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही