Search

 
 
 

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल में गयी चार महिलाएं बाघ का शिकार बन गयी

जानकारी केअनुसार गुंजेवाही गांव में  रहने वाली महिलाएं रोज की तरह आज सुबह पास के घने जंगल में तेंदूपत्ता लेने गयी थीं. महिलाएं जब तेंदूपत्ता चुनने में व्यस्त थीं, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया. हमले से घबरा कर महिलाएं चीखने चिल्लाने लगी.
 

Mumbai : महाराष्ट्र के  चंद्रपुर जिले में चार महिलाएं बाघ का शिकार हो गयी हैं. खबरों के अनुसार आज शुक्रवार सुबह  चंद्रपुर  जिले के सिंदेवाही तहसील अंतर्गत गुंजेवाही इलाके में स्थित जंगल मे तेंदूपत्ता तोड़ने गयी चार महिलाओं पर एक बाघ ने जानलेवा हमला किया. उन्हें मौत के घाट उतार दिया. 

 

जानकारी केअनुसार गुंजेवाही गांव में  रहने वाली महिलाएं रोज की तरह आज सुबह पास के घने जंगल में तेंदूपत्ता लेने गयी थीं. महिलाएं जब तेंदूपत्ता चुनने में व्यस्त थीं, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया. हमले से घबरा कर महिलाएं चीखने चिल्लाने लगी.

 

गांव से कोई उनकी मदद के लिए पहुंचता, इससे पहले ही बाघ ने चारों महिलाओं को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. चारों की वहीं मौत हो गयी. 

 

बाघ के हमले की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी.  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग  के आला अधिकारी  सुरक्षा बलों के साथ वहां पहुंचे. 

 

वन विभाग ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी  गुस्सा भड़क गया. 

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया  है कि चंद्रपुर जिले में बाघों और तेंदुओं के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन वन विभाग इन वन्यजीवों को रिहायशी इलाकों और बफर जोन से दूर रखने में नाकारा साबित हो रहा है. उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके जानमाल की रक्षा की जाये.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही