Search

 
 
 

अविनाश पांडेय ने कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व से मांगी क्रॉस वोटिंग की रिपोर्ट, सोनिया गांधी को सौंपेंगे

 
Ranchi : राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में कांग्रेस विधायकों द्वारा किए गए क्रॉस वोटिंग को लेकर रांची पहुंचे प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने गुरुवार को सभी विधायकों के साथ वन टू वन बैठक की. बैठक में प्रभारी ने विधायकों से यह सवाल पूछा कि क्रॉस वोटिंग किन परिस्थिति में की गई. बैठक के बाद प्रभारी ने मीडिया को बताया है कि क्रॉस वोटिंग को लेकर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से रिपोर्ट मांगी है. उस रिपोर्ट को राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को सौंपा जाएगा. इसे पढ़ें-वाटर">https://lagatar.in/municipal-commissioner-reviews-meeting-of-works-related-to-water-supply-and-stp-sewerage/">वाटर

सप्लाई और एसटीपी सीवरेज से संबंधित कार्यों की नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक
प्रभारी से जब पूछा गया कि क्या ऐसे विधायकों पर कोई कार्रवाई भी की जाएगी, तो उन्होंने कहा, यह काम आप राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छोड़ दीजिए. इससे पहले विधायकों के साथ प्रभारी के वन टू वन बैठक के बाद विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने मीडिया को बताया था कि क्रॉस वोटिंग को लेकर उनसे रिपोर्ट मांगी गयी है, जो वे प्रभारी को सौंपेगे. उन्होंने यह भी कहा कि यह रिपोर्ट मीडिया में सार्वजनिक नहीं की जाएगी, बल्कि पार्टी फोरम में रखी जाएगी. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/ed-probes-stone-quarry-of-cms-press-advisor-abhishek-prasad/">सीएम

के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद की पत्थर खदान की ईडी ने की जांच
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही