Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद सीएचसी के प्रभारी हटाए गए, डॉ. अशोक कुमार नए प्रभारी

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेश गुप्ता को सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने 1 मार्च को पद मुक्त करने का आदेश जारी किया है. उनकी जगह डुमरी में पदस्थापित डॉ. अशोक कुमार को बेंगाबाद सीएचसी का प्रभारी बनाया गया है. 28 फरवरी को सिविल सर्जन ने जिला आरसीएच पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के साथ अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया था. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि बेंगाबाद सीएचसी में लगातार मरीजों की अनदेखी की शिकायतें मिल रही थी. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था भी पाई गई. अस्पताल कर्मियों के बीच आपसी तालमेल बहाल करने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नाकाम सिद्ध हुए. खामियां पाए जाने पर उन्हें पदमुक्त करने का आदेश जारी किया गया. उनकी जगह डॉ अशोक कुमार को प्रभारी बनाया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=569218&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 5 मार्च को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही