Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्लड बैंक के इंचार्ज ने ठगी के शिकार मरीज से घर जाकर की मुलाकात, ली जानकारी

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी की गार्ड दिए जाने की वकालत Hazaribagh : ‘शुभम संदेश’ में छपी खबर `परिजन करते रहे इंतजार, खून के सौदागर पैसे लेकर हुए फरार’ पर ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. नीरज कुमार संज्ञान लिया है. डॉ. नीरज और तकनीशियन आर खेरी गुरुवार को पीड़ित से मुलाकात करने के लिए उनके घर कटकमदाग के मयातू पहुंचे. दरअसल गिरधारी गोप बीमार थे और पिछले रविवार को सदर अस्पताल के नए वार्ड में भर्ती हुए थे. उन्हें खून की जरूरत थी. उनके बेटे जब खून की जुगाड़ में गए, तो उनसे खून दिलाने के नाम पर बुधवार को 1500 रुपए ठग कर जालसाज फरार हो गए. बाद में बेटे ने अपना खून दिया और फिर पिता को खून चढ़वाया. बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ranchi-6-lakh-looted-builders-staff-in-lalpur/">रांची

: लालपुर में बिल्डर के स्टाफ से छह लाख की लूट
ब्लड बैंक के इंचार्ज को गिरधारी गोप ने आपबीती सुनाई. इस पर डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि ब्लड बैंक में सुरक्षा की व्यवस्था हो और यहां के नाम पर बिचौलियागिरी करनेवालों पर लगाम कसने की जरूरत है. इस बात की वकालत वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने भी की. उन्होंने बताया कि कुछ बिचौलिए खून का सौदा करते हैं. इसमें ब्लड बैंक का कोई हाथ नहीं है. वहां आसपास मंडराने वाले बिचौलियों पर लगाम कसने की जरूरत है. ब्लड बैंक में सुरक्षा गार्ड तैनात किया जाना चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/shubham-sandesh-news-blood_24.jpg"

alt="" width="1080" height="1377" /> इसे भी पढ़ें : 44">https://lagatar.in/44-crore-lodh-rural-water-supply-scheme-incomplete-even-after-5-years/">44

करोड़ की लोध ग्रामीण जलापूर्ति योजना 5 साल बाद भी अधूरी, कई गांवों के लोग चुआंडी पर आश्रित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही