Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छोटा गम्हरिया में कार के धक्के से सड़क पार कर रहा व्यक्ति घायल

Advertisement
Advertisement
Kandra : गम्हरिया से होकर गुजरने वाले आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर हादसे आम होते जा रहे हैं. शुक्रवार की देर शाम छोटा गम्हरिया वैन गार्ड नर्सिंग होम के ठीक सामने पैदल सड़क पार कर रहे जितेंद्र शर्मा को एक सफेद वैगन आर कार ने ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में व्यक्ति लहूलुहान हो गया है. आसपास के लोगों ने बताया कि घायल व्यक्ति बलरामपुर पंचायत के ज्ञान ज्योति स्कूल के निकट का रहने वाला है. अपने निजी काम से वह कहीं जा रहा था. तभी सड़क पार करने के दौरान आदित्यपुर की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही