Search

 
 
 

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मीर बोले, बेहतरीन बना है मंत्रिमंडल, सभी को साथ लेकर चलें

 
Ranchi: शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. इसमें कई विषयों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जो वादे किए गए हैं, उन्हें पूरा करने का वक्त आ गया है. आज शाम या कल सुबह तक विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा. नाम भी घोषित कर दिया जाएगा. उन्होंने मंत्रिमंडल के गठन पर कहा कि यह मंत्रिमंडल बेहतरीन बना है. उन्होंने सभी साथ लेकर चलने का भी निर्देश दिया. बताते चलें कि कांग्रेस कोटे से राधाकृष्ण किशोर, डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की मंत्री बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/political-journey-of-11-ministers-of-hemant-government-a-confluence-of-struggle-legacy-and-politics/">हेमंत

सरकार के 11 मंत्रियों का राजनीतिक सफर: संघर्ष, विरासत और सियासत का संगम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही