Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डालसा के शिविर में सहिया, सेविका और शिक्षिकाओं ने जाना अपना अधिकार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : लीगल सर्विस डे अवसर पर मंगलवार को महिलाओं के कानूनी अधिकारों से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन डालसा के न्याय सदन भवन में किया गया. इसमें मुख्य अतिथि जिला अपर सत्र न्यायाधीश-10 कवलजीत चोपड़ा और विशिष्ट अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी सौदामिनी सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिश निलेश सांगा ने किया. कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में अधिवक्ता सुनैना पांडे और अधिवक्ता प्रिया शर्मा मौजूद थी. डालसा के सचिव नीतीश निलेश सांगा ने बताया कि नालसा के आदेशानुसार पूरे देश में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से किया जा रहा है. आज लीगल सर्विस डे के मौके पर कामकाजी महिलाओं सहिया, सेविका एवं शिक्षिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया. इसे भी पढ़ें : पूर्वी">https://lagatar.in/diwali-faded-for-1-28-lakh-pensioners-of-east-singhbhum-money-was-not-received-even-in-chhath/">पूर्वी

सिंहभूम के 1.28 लाख पेंशनरों की फीकी रही दिवाली, छठ में भी नहीं मिला पैसा
विशेषकर मौजूदा सामाजिक ताने-बाने के लिए लैंगिक समानता की खोज और कार्यस्थल पर एक कामकाजी महिला के सामने आने वाली कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया गया. साथ ही उनके क्या अधिकार हैं, घरेलू हिंसा के अंतर्गत क्या आता है और इससे कैसे निपटें. साथ ही ग्रामीण भारत और आदिवासी समाज में रहने वाली एक लड़की/महिला द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया. उन्होंने बताया कि कामकाजी महिलाओं को जागरूक करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इनके द्वारा जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही