Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में भी 18 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगी मुफ्त कोरोना वैक्सीन

Delhi :  1मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन देने का फैसला किया गया है. ये वैक्सीन राज्य सरकार खरीदेगी. जो अपने राज्यवासियों को उपलब्ध करायेगी. कई राज्यों में इस वैक्सीन का मूल्य निर्धारित किया गया है. तो वहीं कई राज्य इसे मुफ्त में देने पर विचार कर रहे हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी मुफ्त वैक्सीन देने का एलान किया हैं.

दिल्ली वासियों को मिलेगी मुफ्त वैक्सीन

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की कहर से हाहाकार मचा हुआ है. दिल्ली सरकार अपने राज्यवासियों के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं. इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया हैं. सीएम ने ऐलान किया हैं कि वो अपने राज्यवासियों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध करायेंगे.

सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान

सोमवार को सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि देशभर में कोरोना का जबरदस्त कहर छाया हुआ है. कोरोना से बचने का उपाये एक ही है वैक्सीन. दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि 18 साल से ऊपर उम्र को फ्री वैक्सीन दी जाएगी. इसका पूरा प्लान तैयार हो रहा है.

1.35 करोड़ वैक्सीन खरीदने की मिली मंजूरी

सीएम ने कहा कि आज 1.35 करोड़ वैक्सीन खरीदने की मंजूरी मिली है. वैक्सीन के एक निर्माता ने कहा है कि वो राज्य सरकारों को 400 और दूसरे ने कहा कि वो 600 रुपये में वैक्सीन देंगे और केंद्र सरकार को 150-150 रुपये में देंगे. इसकी एक ही कीमत होनी चाहिए.  वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से निवेदन है कि वह इसे 150 रुपये तक ले आएं. केंद्र सरकार से भी निवेदन है कि दाम पर कैपिंग करें.

कई राज्यों ने पहले ही कर दिया है ऐलान

बता दें कि दिल्ली से पहले झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, राजस्थान और ओडिशा की राज्य सरकारों ने अपने प्रदेश में फ्री वैक्सीन लगाने की घोषणा कर चुकी हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही