Search

 
 
 

धनबाद में 65 फीसदी महिलाएं एनीमिया की शिकार, चल रहा है मुक्ति अभियान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में 65 फीसदी महिलाएं एनीमिया की शिकार  हैं. इधर एनीमिया मुक्त अभियान भी चलाया जा रहा है. अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी के कर्मचारियों के साथ तालमेल भिड़ा कर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. सभी आंगनबाड़ी में सहियाओं द्वारा हर बुधवार को दवा खिलाई जा रही है. स्कूलों में शिक्षक बच्चियों के बीच दवा बांट रहे है. अभियान के तहत सभी महिलाओं को आयरन की गोली दी जा रही है, जिससे धनबाद को एनीमिया मुक्त किया जा सके. सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि एनीमिया शरीर में आयरन की कमी की वजह से होता है. अन्य वजहें भी हो सकती हैं, मसलन लगातार खून बहना, फॉलिक एसिड,  प्रोटीन, विटामिन सी और बी 12 की कमी. उन्‍होंने महिलाओं को भोजन में प्रोटीन व विटामिन सी वाले पदार्थ पर्याप्‍त मात्रा में लेने की सलाह दी. जिले की करीब 65 प्रतिशत महिलाएं खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार हैं. NFHS (नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे)-5 की हाल ही जारी रिपोर्ट के अनुसार धनबाद में छह माह से 5 वर्ष तक की आयु के 66.5 प्रतिशत बच्चे एनीमिया पीड़ि‍त हैं. 64.6 प्रतिशत महिलाओं में खून की कमी की शिकायत है. 15 से 18 साल की किशोरियों में एनीमिया का आंकड़ा 69.9 प्रतिशत पर पहुंच गया है. 20 से 29 वर्ष की युवति‍यों में एनीमिया की शिकायत सबसे ज्यादा है. सर्वे रिपोर्ट बताती है कि‍ एनीमिक महिलाओं के मामले में धनबाद की स्थिति काफी खराब है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-robbery-in-muthoot-finance-was-foiled-by-the-police-by-turning-the-bank-one-killed/">धनबाद

: मुथुट फाइनेंस में डकैती को बैंक मोड़ पुलिस ने किया विफल, एक को मार गिराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही