Search

 
 
 

धनबाद में मुख्यमंत्री 4 जुलाई को करेंगे 491.79 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार 4 जुलाई को धनबाद आएंगे. इस अवसर पर गोल्फ ग्राउंड में समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. समारोह में स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सह धनबाद जिले के प्रभारी बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहेंगे. जिले के सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री 491.79482 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. सीएम लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण करेंगे. इसके अलावा  युवाओं को नियुक्ति पत्र व प्लेसमेंट ऑर्डर भी सौंपेंगे. समारोह में 347.22379 करोड़ रुपये की 113 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि  144.57103 करोड़ रुपये की 97 योजनाओं का उद्घाटन भी होगा. इसके अलावा 10, 800 लाभुकों के बीच 42.9822 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा. समारोह में 174 लोगों के बीच प्लेसमेंट ऑर्डर व नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा. प्लेसमेंट ऑर्डर 172 युवाओं को दिया जाएगा व 2 व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dse-did-show-cause-200-teachers-gave-clarification/">धनबाद:

डीएसई ने किया था शो-कॉज, 200 शिक्षकों ने दिया स्पष्टीकरण [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही