Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में विद्यार्थियों ने रिजल्ट को लेकर किया सड़क जाम, पास करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद के श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को रोड जाम कर दिया. छात्राओं ने कॉलेज के सामने लुबी सर्कुलर रोड को जाम कर दिया. छात्राओं का आरोप है कि कोरोना काल में किसी सेमेस्टर का परीक्षा नहीं लिया गया, फिर भी कई छात्राओं को फेल कर दिया गया.

280 मार्क्स वाले फेल

12वीं की छात्राओं ने बताया कि 180 मार्क्स लाने वाले विद्यार्थियों को पास कर दिया गया है. जबकि 280 मार्क्स वाले को फेल कर दिया गया है. यह पूरी तरह से गलत है. उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इस वजह से हमलोग सड़क पर उतरे हैं. वहीं सड़क जाम किए जाने से यातायात व्यवस्था कुछ घंटो तक बाधित रही. बाद में छात्राएं खुद सड़क से हट गयीं. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-again-targeted-pm-modi-tweeted-july-is-gone-but-there-is-shortage-of-vaccine/121218/">राहुल

गांधी ने किया पीएम मोदी को टारगेट,  ट्वीट किया,  जुलाई चला गया है,  वैक्सीन की कमी नहीं गयी  

जैक चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की

दूसरी ओर पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज धनबाद के छात्र ABVP के बैनर तले 12वीं के छात्रों ने जैक चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की और पास करने की मांग की. छात्रों ने कहा कि यह भी नहीं बताया जा रहा है कि किस आधार पर छात्रों को फेल कर दिया. वहीं कुछ छात्रों को प्रैक्टिकल का एग्जाम देने के बावजूद भी अनुपस्थित बताकर फेल कर दिया गया. कहा कि हमारी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. इसलिए हमलोग रोड पर उतरे हैं. जब तक मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- टोक्यो">https://lagatar.in/tokyo-olympics-pv-sindhu-lost-in-semi-finals-boxer-pooja-rani-and-atanu-also-lost-womens-hockey-team-in-quarterfinals/120929/">टोक्यो

ओलंपिक : PV Sindhu सेमीफाइनल में हारीं, बॉक्सर पूजा रानी, तीरंदाज अतनु भी हारे, महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही