Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में जिला परिषद अध्यक्ष BJP के खाते में, 15 जून को चुनाव

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव समाहरणालय के सभाकक्ष में 15 जून को होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने मंगलवार,14 जून को इस बाबत निर्देश दिए. उन्होंने प्रमुख, उप प्रमुख तथा उप मुखिया के निर्वाचन के लिए भी बैठक में निर्वाचन पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं.

उपाध्यक्ष भी ढुल्लू महतो की पसंद का होगा

इधर, जो राजनीतिक हालत बने हैं, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि बाघमारा से BJP के MLA ढुल्लू महतो की समर्थक शारदा सिंह जिला परिषद की अध्यक्ष होंगी. शारदा सिंह के पति शेखर सिंह बीजेपी के नेता हैं. माना जा रहा है कि उपाध्यक्ष भी ढुल्लू महतो की पसंद का होगा. ढुल्लू समर्थक जिला परिषद सदस्य सिलीगुड़ी में हैं. उनके 15 जून की सुबह तक धनबाद आने की उम्मीद है. प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव 15 जून से संबंधित प्रखंड के प्रखंड सभाकक्ष में होगा. 15 जून को तोपचांची, 16 को टुंडी, 17 को पूर्वी टुंडी, 18 को निरसा, 20 को गोविंदपुर, 21 को बाघमारा, 22 को धनबाद, 23 को बलियापुर, 24 को कलियासोल एवं 25 जून को एग्यार कुंड में निर्वाचन होगा. यह भी पढ़ें : देवघऱ">https://lagatar.in/deoghal-kiran-kumari-became-the-zilla-parishad-president/">देवघऱ

जिला परिषद् अध्यक्ष बनीं किरण कुमारी [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही