Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

द‍िशोम गुरु अस्‍पताल में, अब दिसंबर तक मुफ्त राशन, तुर्की में भूकंप से तबाही, 19 हजार मरे, 56 हजार में बिक रहे इंटर के सर्टिफिकेट समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सीएम हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन सांस लेने में तकलीफ, फेफड़े में इंफेक्शन और किडनी में शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. उनका इलाज किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित की देखरेख में चल रहा है. डॉ. अमित ने बताया कि उन्हें किडनी की परेशानी और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल लाया गया था. झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के 20 लाख लाभार्थियों को अब दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन दिया जाएगा. यह निर्णय गुरुवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिया गया. बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने भी मुफ्त राशन वितरण योजना का लाभ दिसंबर 2023 तक देने का निर्णय लिया था. तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप के कारण जान गंवाने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 19,300 के पार हो गई. यह आंकड़ा जापान के फुकुशिमा में हुई त्रासदी के दौरान मरने वालों की संख्या से भी अधिक है. भूकंप प्रभावित क्षेत्र में ढहे घरों के मलबे से और शव निकाले जाने के बाद मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ‘शुभम संदेश’ की पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है. शिक्षा का हब माने जानेवाले हजारीबाग में अब डिग्रियां बेची और खरीदी जा रही हैं. शहर के कोर्रा चौक में हजारीबाग इंटर कॉलेज के नाम पर बड़ा गोरखधंधा चल रहा है. ‘शुभम संदेश’ के पत्रकार ने जब अभिभावक बनकर अपने बच्चे के नामांकन और पास से संबंधित जानकारी ली, तो वहां मौजूद संचालक सूर्य देव प्रजापति ने बताया कि फिक्र मत कीजिए, सबकुछ हो जाएगा. 28 हजार रुपए में 11वीं पास के सर्टिफिकेट मिल जाएंगे. 12वीं पास के लिए भी इतनी ही राशि अलग से देनी होगी. इसके अलावा कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/1-8.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/2-6.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/3-7.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/4-7.jpeg"

alt="" width="998" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/5-7.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/6-7.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/7-1.jpeg"

alt="" width="1600" height="1270" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही