Search

 
 
 

डोरंडा में हेलमेट पहने अपराधियों ने अपना मार्ट में घुस 67 हजार लूटे, हुए फरार

Ranchi: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम लूट की घटना को अंजाम दिया गया. डोरंडा स्थित ‘अपना मार्ट’ में चार अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर घुसे और हथियार का भय दिखा कर काउंटर पर रखी नकद लूटकर फरार हो गए.दुकानदार के अनुसार, बदमाशों ने करीब 67 हजार रुपये लूट लिए.
 

Ranchi: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम लूट की घटना को अंजाम दिया गया. डोरंडा स्थित ‘अपना मार्ट’ में चार अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर घुसे और हथियार का भय दिखा कर काउंटर पर रखी नकद लूटकर फरार हो गए.


दुकानदार के अनुसार, बदमाशों ने करीब 67 हजार रुपये लूट लिए. कुछ ही मिनटों में घटना को अंजाम देकर फरार भी हो गए. वारदात के दौरान अपराधियों ने चेहरे छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था.

 


पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि चार युवक तेजी से दुकान में घुसते हैं और कैश लेकर भाग निकलते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही