Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीपीएस बोकारो में विद्यार्थियों ने सीखे तनाव-प्रबंधन और सफल जीवन के गुर

Bokaro : डीपीएस बोकारो में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विश्व मानसिक स्वास्थ्य पखवाड़ा के तहत सदर अस्पताल के परामर्शी मनोचिकित्सक सह राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के पीओ डॉ. प्रशांत कुमार मिश्रा ने विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत ने कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों को तनावमुक्ति के साथ-साथ सफल जीवन के भी गुर सिखाए. उन्होंने कहा कि तनाव और अवसाद से बचने के लिए यह जरूरी है कि हम उस परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहें. मानसिक स्वस्थता के लिए सतर्कता, आत्मनिरीक्षण, आत्ममंथन और खुद की जागरूकता जरूरी है. जीवन में सफलता के लिए उन्होंने व्यवस्थित जीवनशैली, अध्ययन, समय-प्रबंधन, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता, व्यवहार कुशलता को महत्वपूर्ण बताया. तनाव के विभिन्न कारकों में पढ़ाई का दबाव, पारिवारिक अपेक्षा, नकारात्मक सोच, अज्ञात भय पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बच्चों को सदैव सकारात्मक व प्रसन्नचित्त बने रहने का संदेश दिया. वहीं उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है. इससे बढ़कर कोई परीक्षा नहीं होती. जिंदगी है, तो परीक्षा के कई अवसर मिलेंगे. डॉ. मिश्रा ने एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मनोदशा का मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव, हार्मोनल परिवर्तन, हृदय की स्थिति पर प्रकाश डाला. उन्होंने नियमित व्यायाम को भी तनावरहित जीवन के लिए अहम बताया. साथ ही सोशल मीडिया के न्यायसंगत इस्तेमाल पर भी बल दिया. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-fight-between-mother-in-law-and-daughter-in-law-for-compensation-amount-death-certificate-is-not-being-made/">हजारीबाग:

मुआवजे की राशि के लिए सास-बहू में लड़ाई, नहीं बन रहा मृत्यु प्रमाण पत्र https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/oooooooooo-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" />

तंबाकू के दुष्प्रभावों पर दी गई जानकारी

इस क्रम में छोटेलाल दास ने सदर अस्पताल और बोकारो जनरल अस्पताल में संचालित तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र में दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों ही केंद्रों में कार्बन मोनोऑक्साइड व स्पाइरोमीटर के साथ-साथ निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी की सुविधा उपलब्ध है. उन्होंने विद्यार्थियों को मानव शरीर पर तंबाकू के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान विद्यार्थियों से संबंधित विषय पर प्रश्न पूछे गए, जिनका सही उत्तर देने वाले पुरस्कृत भी किए गए. डॉ. प्रशांत ने विद्यालय के शिक्षकों को मनोरोग की विभिन्न अवस्थाओं, अवसाद, एकाकीपन, तनाव के बारे में विस्तार से बताया. समाज में आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति, इसके कारकों और समस्या के समाधान की विस्तृत जानकारी दी. विद्यालय के प्राचार्य ए.एस. गंगवार ने बच्चों का इस महत्वपूर्ण विषय पर मार्गदर्शन करने हेतु डॉ. मिश्रा व उनकी टीम के प्रति आभार जताया. कहा कि इस विषय पर समाज में जागरूकता आवश्यक है. इसे भी पढ़ें–चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-repair-of-street-lights-of-the-city-started-for-diwali-and-chhath/">चक्रधरपुर

: दीपावली व छठ को लेकर शहर के स्ट्रीट लाइटों की मरम्मति शुरू  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही