Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्वी सिंहभूम में रविवार को 181 सेंटरों पर मिलेगा कोविशील्ड का दोनों डोज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को व्यापक स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा. इसके लिए शहरी क्षेत्र में कोविशिल्ड के 26 और को-वैक्सीन के एक सेंटर रवीन्द्र भवन साकची में टीका दिया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्र में 155 सेंटर पर 18 वर्ष से ऊपर के सभी लाभुकों को कोविशील्ड के दोनों डोज दिए जाएंगे. वैक्सीनेशन कोषांग के वरीय प्रभारी सह एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में वॉक इन मोड व ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग दोनों माध्यम से लाभुकों का टीकाकरण किया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्र के सभी सेंटर वॉक इन मोड में संचालित किए जाएंगे. उन्होंने लोगों से अपील की कि वैसे व्यक्ति या उनके परिजन जो किसी कारणवश अब तक टीका नहीं ले सके हैं वे अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लें. टीकाकरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क जरूर पहनें.

स्लॉट बुकिंग में कम दिख रही लोगों की रूचि

एसडीएम ने बताया कि हाल के दिनों में स्लॉट की बुकिंग ज्यादातर खाली ही रह रही है. फिर भी लोग बुक नहीं करवा रहे हैं. इसे देखते हुए वॉक इन मोड टीकाकरण पर ज्यादा विचार किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्र के सभी सेंटरों को सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए वॉक इन मोड में कर दिया गया है. स्लॉट की बुकिंग खाली रहने पर शहरी क्षेत्र में भी स्लॉट वाले केन्द्रों को वॉक इन मोड में कन्वर्ट किया जा सकता है.

शनिवार को एक व्यक्ति मिला पॉजिटिव

सिविल सर्जन डॉ. एके लाल ने बताया कि शनिवार को 8416 लोगों के सैंपल की जांच की गई. इसमें जुगसलाई क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया. उन्होंने कहा कि शनिवार को 7561 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया. इसमें आरएटी 6722, ट्रूनेट 123 और 705 आरटीपीसीआर के सैंपल हैं. आज दो लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 19 है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही