Search

ED की पूछताछ में त्रिदिप मिश्रा ने कहा, कोलकाता आइजी रजिस्ट्री को दी थी जालसाजी की जानकारी

Ranchi: जमीन घोटाले में मनी लॉड्रिंग के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रही हैं. इस मामले की जांच के दौरान ईडी ने मंगलवार को कोलकाता रजिस्ट्री कार्यालय के एडिशनल रजिस्ट्रार त्रिदिप मिश्रा से करीब नौ घंटे पूछताछ की. ईडी ने जमीन के जाली दस्तावेज से जुड़े कई सवाल किए. इस दौरान ईडी ने त्रिदिप मिश्रा से पूछा कि तीन महीने पहले ईडी ने वहां सर्वे किया था और इस बात का खुलासा किया था कि वहां से मिले जमीन के दस्तावेज में हेराफेरी कर उसी दस्तावेज पर रांची में जमीन की खरीद-बिक्री की गई है. इस मामले में ईडी ने उन्हें लिखित शिकायत भी की थी. इसके बाद उन्होंने क्या कदम उठाया, क्या कोई प्राथमिकी दर्ज कराई ? इसपर त्रिदिप मिश्रा ने कहा कि ईडी से जालसाजी की जानकारी मिली तो उसे कोलकाता के आइजी रजिस्ट्री को बताया था. एफआइआर दर्ज नहीं करने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. इसे पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/three-schools-of-ramgarh-selected-as-excellent-schools-firing-at-hardev-construction-site/">रामगढ़

के तीन स्कूल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित।। हरदेव कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग

कोलकाता के आइजी रजिस्ट्री से जल्द ईडी करेगी पूछताछ

त्रिदिप मिश्रा से पूछताछ के दौरान आए तथ्यों के आधार पर आईडी जल्द ही कोलकाता के आईजी रजिस्ट्री से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि जल्द ही आईडी कोलकाता के आईजी रजिस्ट्री को समन भेजकर पूछताछ के लिए ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहेगी. मंगलवार को किए गए पूछताछ के दौरान ईडी को त्रिदिप मिश्रा से पूछताछ में वहां के रजिस्ट्री कार्यालय के कुछ अन्य अधिकारियों-कर्मियों के बारे में जानकारी मिली है. उन सभी लोगों से भी पूछताछ कर सकती है.

जमीन की खरीद-बिक्री फर्जी दस्तावेज के माध्यम से की गई है

जमीन घोटाला मामले की जांच के दौरान ईडी ने पाया था कि दोनों ही जमीन की खरीद बिक्री फर्जी दस्तावेज के माध्यम से की गई है. इसके लिए कोलकाता रजिस्ट्री कार्यालय में रखे गये दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की गयी थी. इसी फर्जी मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज के आधार पर दोनों जमीन की बिक्री की गयी है. सेना के कब्जे वाली जमीन जगत बंधु टी स्टेट और चेशायर होम रोड की जमीन विष्णु अग्रवाल ने खरीदी है. जगत बंधु टी स्टेट का संबंध व्यापारी अमित अग्रवाल से है. जबकि चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद बिक्री मामले में प्रेम प्रकाश की संलिप्तता पायी गयी थी. विष्णु अग्रवाल द्वारा जमीन के बदले किये गये भुगतान में से पुनित भार्गव ने प्रेम प्रकाश के खाते में 1.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया था. इसे भी पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/jmm-students-union-met-the-registrar-read-three-news-of-hazaribagh-and-chatra-together/">झामुमो

छात्र संघ ने कुलसचिव से की मुलाकात समेत हजारीबाग और चतरा की तीन खबरें पढ़ें एक साथ

कोलकाता से फर्जी दस्तावेज बनाकर की गई गड़बड़ी

रांची में सेना की जमीन की खरीद-बिक्री में कोलकाता से फर्जी दस्तावेज बनाकर की गई गड़बड़ी की जांच में ईडी आगे बढ़ी तो रांची में सैकड़ों एकड़ जमीन की डील में फर्जीवाड़ा सामने आ गया है. रांची में एक गिरोह सक्रिय है, जो कोलकाता जाकर रांची की जमीन का फर्जी पेपर तैयार करता है, उसकी रजिस्ट्री कोलकाता में ही करायी जाती है. इसके बाद कौड़ियों की जमीन को करोड़ों में बेचा जाता है. इस पूरे फर्जीवाड़े में आला अधिकारियों के साथ-साथ अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारियों की बड़ी भूमिका होती है. वहीं ईडी ने जांच में पाया है कि जमीन घोटाला कर सरकारी अफसरों, कर्मियों के साथ-साथ माफियाओं ने अरबों की कमाई की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp