Ranchi : भाजपा ने झारखंड के 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. गिरिडीह लोकसभा का सीट आजसू को मिलना तय है. लेकिन खबर है कि आजसू इस लोकसभा से प्रत्याशी नहीं उतारना चाहती. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने जीत दर्ज की थी. कुर्मी बहुल लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में उम्मीद जगी थी कि अब गिरिडीह विकास की राह पर आगे बढ़ेगा. सांसद चौधरी लोगों के दुख-दर्द को दूर करेंगे, लेकिन ऐसा हो न सका. लोकसभा क्षेत्र के 60 फीसदी से अधिक इलाकों के मतदाता आज तक अपने सांसद को ठीक से देख भी नहीं पाये हैं. क्योंकि सांसद कभी अपने लोकसभा क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में पहुंचे ही नहीं. पूरा लोकसभा क्षेत्र सांसद प्रतिनिधि और अपने कुछ खास कार्यकर्ताओं के जिम्मे छोड़कर सिर्फ कोयला क्षेत्रों में आते-जाते रहे. चौधरी का ज्यादातर दौरा गिरिडीह टाउन, फुसरो, बाघमारा, पेटरवार, गोमिया, जरीडीह, डुमरी, कसमार और टुंडी जैसे कोयला क्षेत्रों में ही हुआ.
पांच साल में सिर्फ कोयला क्षेत्र में गये गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बाकी जगहों को किया दरकिनार
Last Updated: Mar 05, 2024 12:00 AM (IST)