Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साकची जुबली पार्क गेट के सामने दो भाइयों की लात-घूसों से जमकर पिटाई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर जिला मुख्यालय से 200 मीटर की दूरी पर स्थित जुबली पार्क गेट के समीप चाय दुकान के सामने मंगलवार को नशेड़ियों ने बीच सड़क पर मारपीट की. बीच सड़क पर दो भाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. माजरा किसी को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही सभी मौके से भाग निकले. बताया जा रहा है कि साकची थाना अंतर्गत जुबिली पार्क के गेट के सामने कुछ युवक चाय पी रहे थे. इसी दौरान दो कॉलेज के छात्र वहां पहुंचे.  नशेड़ियों ने उनसे छिनतई करने का प्रयास किया और उनके पॉकेट फाड़ दिए. मामले की जानकारी मिलते ही एक छात्र का भाई जो खुद को टाटा स्टील कर्मी बताता है, वहां पहुंचा. इसके बाद सभी युवक मिलकर दोनों भाई की पिटाई करने लगे. दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. जब तक इसकी सूचना पुलिस को मिलती, तब तक सभी युवक मौके से भाग निकले. इस मामले में पुलिस ने कॉफी एवं टी स्टॉल संचालकों को अपने साथ थाना ले गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही