Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में हाथियों के झुंड ने युवक को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

Advertisement
Advertisement

Giridih : जिले में जंगली हाथियों का उत्पात पिछले कई दिनों से जारी है. गिरिडीह">https://giridih.nic.in/hi/">गिरिडीह

के सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड में देर रात हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया. हाथियों ने अजय शर्मा को कुचल कर मार डाला. लोगों ने बताया कि हाथियों का झुंड निमाटांड गांव के फसलों को नष्ट कर रहा था. ग्रामीण मशाल की मदद से हाथियों को भगा रहे थे. इसी दौरान निमाटांड गांव के निवासी अजय शर्मा को एक हाथी ने कुचल दिया. उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. अजय के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

वन विभाग ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम निमाटांड गांव पहुँची. उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. सरिया वन प्रक्षेत्र के रेंजर अभय कुमार सिन्हा ने अजय के परिजनों को 70 हजार की आर्थिक सहायता की है.

हाथियों के लिए अभ्यारण्य बनाने की मांग की

स्थानीय जिला परिषद सदस्य अनूप पांडेय ने जंगली हाथी के लिए अभ्यारण्य बनाने की मांग की. उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड इस क्षेत्र उत्पात मचा रहा है. हाथी के कुचलने से कई लोगों की जान जा चुकी है. अनूप ने कहा कि वन विभाग को स्थायी समाधान निकालना होगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही