Search

 
 
 

गिरिडीह में नवनिर्माण सेवा फाउंडेशन, टीम जे जे और स्माइल फॉर ऑल ने बच्चों संग मनाई दीपावली

Giridih News : कार्यक्रम की शुरुआत सोनबाद गिरिडीह से की गई, उसके बाद वृद्धाश्रम जहां पर वृद्धजनों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया. वहां रह रहे वृद्धजनों, महिलाओं और पुरुषों के बीच मिठाइयां और नए कपड़े वितरित किए. उपहार पाकर वृद्ध आश्रम में रह रहे लोगों ने सभी का आभार व्यक्त किया. इस पहल से उनके चेहरों पर खुशी लौटी. उन लोगों ने संस्था के सदस्यों को खूब आशीर्वाद दिया.
 
बच्चों संग दिवाली
  • संस्था लगातार 5 वर्षों से ऐसे आयोजन कर रही है
  • मलिन बस्ती में बांटे गिफ्ट, सदस्यों को बच्चों ने बोला थैंक्यू
  • संस्था के सदस्यों ने कहा, मासूम के चेहरो पर खुशी देखकर दिल को सुकून मिलता हैं

Giridih News : शनिवार को जिले के नवनिर्माण सेवा फाउंडेशन, टीम जेजे एवं स्माइल फॉर ऑल संस्था ने संयुक्त रूप से सुदूरवर्ती इलाकों में बच्चों के साथ दीपावली का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर बच्चों को दीप मिठाइयां और फुलझड़ियां, पटाखे, कुछ नया कुछ पुराने कपड़े बांटे जिससे आसपास के बच्चों में खुशियों का माहौल था.

Uploaded Image

संस्था के सदस्य

 

कार्यक्रम की शुरुआत सोनबाद गिरिडीह से की गई, उसके बाद वृद्धाश्रम जहां पर वृद्धजनों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया. वहां रह रहे वृद्धजनों, महिलाओं और पुरुषों के बीच मिठाइयां और नए कपड़े वितरित किए. उपहार पाकर वृद्ध आश्रम में रह रहे लोगों ने सभी का आभार व्यक्त किया. इस पहल से उनके चेहरों पर खुशी लौटी. उन लोगों ने संस्था के सदस्यों को खूब आशीर्वाद दिया.

 

सोनबाद में संस्था के लोगों को आते देख बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई. गरीब परिवार के बच्चों व महिलाओं के बीच मिठाई, दीपक, तेल, बाती और बच्चों के लिए पटाखे, फुलझड़ी, कपड़े, कॉपी-कलम, चॉकलेट का वितरण किया गया. बच्चों ने संस्था के सदस्यों के साथ खूब मस्ती की, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था.

 

मिशनरीज ऑफ चैरिटी अनाथ आश्रम में छोटे-छोटे बच्चों के संग दीपावली की खुशियां बाटी, संस्था के सदस्यों ने बच्चों के संग खूब समय बिताया. उन्हें बिस्कुट, चॉकलेट और नए-नए कपड़े और खिलौने दिए. संस्था के सदस्यों ने कहा कि मासूम के चेहरों पर खुशी देखकर दिल को सुकून मिलता हैं. सभी सदस्यों का खुशी का ठिकाना नहीं था.

 

कोलडीहा में संस्था के सदस्यों द्वारा बच्चों के बीच मिठाई, चॉकलेट, जूते और गरम कपड़ों का वितरण किया गया. अपने बच्चों को खुशी से झूमता देख बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी खुशी से झूम उठे. उन्होंने संस्था के सदस्यों को आशीर्वाद दिया.

 

मौके पर नव निर्माण के सदस्य परिणय सिन्हा ने कहा कि संस्था लगातार हर क्षेत्र में काम करते आ रहा हैं. कहा कि इस संस्था द्वारा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना इस संस्थान का सर्वप्रथम प्राथमिकता हैं. 

 

स्माइल फॉर ऑल के सदस्य सौरभ सहाय ने कहा कि संस्था द्वारा कई वर्षों से गरीब, असहाय, जरूरतमंद, वृद्धा और बच्चों के साथ दिवाली के मौके पर खुशियां बाटी जाती है. इसे दिलवालों की दिवाली के तौर पर मनाया जाता है.

 

संस्था की सदस्य राहुल राज, नेहा कुमारी ने कहा कि समाज में ऐसे कई बच्चे और परिवार हैं जिनके पास सीमित संसाधन हैं, इसलिए उनके साथ मिलकर त्योहार मनाना चाहिए ताकि उनके जीवन में भी उजाला फैल सके. 

 

संस्था के श्रेयांश सिन्हा, सुमन वर्मा, रोहित राज, समीर कुमार ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है. दीपावली हमें यह सिखाती है कि अंधकार चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, एक छोटा दीपक भी उसे दूर कर सकता है. उन्होंने बताया कि हर साल यह कार्यक्रम विशेष रूप से मलिन बस्ती के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आयोजित किया जाता है.

 

मौके पर संस्था के राहुल राज, श्रेयांश सिन्हा, प्रसिद्ध सिन्हा, सौरभ सहाय, नेहा कुमारी, समीर सिंन्हा, प्रिया वैदेही, श्रृष्टि गुप्ता, निकिता भदानी, काजल कुमारी, अश्मिता कुमारी, सुमन वर्मा, सुभाष मंडल, रोहित सिन्हा, अजय वर्मा, आकांक्षा, सोमन, अनुपम सिन्हा सुमन सौरभ आदि अन्य सदस्य मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही