Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया में जंगली हाथी ने वृद्ध को पटक-पटककर मार डाला, दो महिलाएं घायल

Advertisement
Advertisement
- दो महिलाओं को सूंड़ से उठाकर फेंका, जख्मी Bokaro :  जिले के गोमिया प्रखंड में रविवार सुबह झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर तांडव मचाया. जंगली हाथी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को पटक-पटककर मार डाला. वहीं दो महिलाओं को भी सूंड़ से उठाकर फेंक दिया. जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. दोनों महिलाओं को बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान कोदवाटांड़ के टोला बंगलाटांड़ निवासी सानू मुर्मू (64 वर्षीय) के रूप में हुई है. वहीं घायल महिलाओं की पहचान ललपनिया बैंक मोड़ निवासी मंजरी देवी और चेलियाटांड़ गांव निवासी सुहानी हेंब्रम ( 24 वर्षीय) के रूप में की गयी है. इधर सूचना के बाद ललपनिया ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची है और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है. वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है.

झुंड से बिछड़कर गांव में घुसा जंगली हाथ, जमकर मचाया उत्पात

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार सुबह 6 बजे झुंड से बिछड़कर एक जंगली हाथी चेलियाटांड़ गांव में घुसा. हाथी ने कुएं से पानी ले रही सुहानी हेंब्रम पर हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.  बाकी महिलाएं किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी. आसपास के ग्रामीणों ने उसे तुरंत गोमिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि सुहानी हेंब्रम का पति महाराष्ट्र में काम करता है. चेलिया-टांड़ गांव से हाथी कोदवाटांड़ गांव गया और टोला बंगलाटांड़ निवासी सानू मुर्मू को पटक-पटककर मार डाला. इसके बाद हाथी ने थोड़ी दूरी पर माड़घाटी के सामने लकड़ी लेने गयी ललपनिया बैंक मोड़ निवासी भीम तुरी की पत्नी मंजरी देवी को सूंड़ से पटककर घायल कर दिया. उसे टीटीपीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके बाद सीएचसी गोमिया ले जाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही