Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोपालगंज में घर के बाहर ऑटो खड़ा करने के विवाद में चाचा ने भतीजे की कर दी हत्या

Advertisement
Advertisement
Gopalganj: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र स्थित भैसही धमई टोला में घर के बाहर ऑटो खड़ा करने के विवाद में चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी चाचा घर छोड़कर फरार हो गया. इधर परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल भतीजे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान भैसही धमई टोला निवासी भिखारी यादव के पुत्र 25 वर्षीय नागेंद्र यादव के रूप में हुई है. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/government-employees-of-bihar-will-soon-get-the-gift-of-dearness-allowance-the-finance-department-is-preparing/124967/">बिहार

के सरकारी कर्मियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा, तैयारी में जुटा वित्त विभाग

हत्यारोपी चाचा की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि चाचा भतीजा दोनों ऑटो चलाते हैं. बुधवार की रात आठ बजे दोनों अपना-अपना ऑटो लेकर घर पहुंचे. जहां घर के बाहर ऑटो खड़ा करने को लेकर नागेंद्र यादव तथा उसके चाचा मिस्टर यादव में विवाद हो गया. इसी विवाद में आवेश में आकर मिस्टर यादव ने अपने भतीजे नागेंद्र यादव के पेट में चाकू घोंप दिया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. नागेंद्र यादव तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. इसकी एक छोटी बहन भी है. थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि मामले में युवक के चाचा मिस्टर यादव के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें-जातीय">https://lagatar.in/bihar-caste-census-nitish-kumar-wrote-a-letter-to-pm-modi/124987/">जातीय

जनगणनाः नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही