Search

गोरखपुर में यज्ञ पंडाल में बिदका हाथी, कई लोगों को रौंदा, 3 की मौत

Gorakhpur : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में यज्ञ में आया हाथी गुरुवार को बिदक गया. हाथी ने पहले यज्ञ पंडाल और फिर गांव में जमकर उत्पात मचाया. इसके बाद वहां भगदड़ मच गई. इसमें तीन लोगों की मौत की सूचना आ रही है. हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं. यह घटना गोरखपुर के चिलुआताल इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव की है. ग्रामीणों की मानें तो यज्ञ में शोर हो रहा था. वहीं कुछ लोग हाथी को परेशान कर रहे थे, इससे वह बिदक गया और उत्पात मचाने लगा. घटना के बाद हाथी गांव के खेत में उतर गया. सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उसे काबू करने की कोशिश की जा रही है.

भीड़ देखकर बिदक गया हाथी

जानकारी के अनुसार गांव से कलश यात्रा निकलनी इसकी तैयारी चल रही थी. जुलूस में शामिल होने के लिए हाथी को बुलाया गया था. महिलाएं हाथी को पूजने लगीं. देखते ही देखते मौके पर हाथी को देखने के लिए भीड़ लग गई. लोग हाथी को छूने लगे और उसके साथ फोटो खींचवाने लगे. सैंकड़ों लोगों की भीड़ देखकर हाथी भड़क गया और उत्पात मचाने लगा. इस घटना में दो महिला और एक बच्चे की मौत की खबर है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-tension-13-people-including-former-chief-arrested-sent-to-jail-section-144-issued/">पलामू

तनाव: पूर्व मुखिया सहित 13 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल, धारा 144 जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp