Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में शराब में पानी मिलाकर सीलबंद करने का चल रहा गोरखधंधा, वीडियो वायरल

नशा जो चढ़ा नहीं, तो संचालक से पूछिए उसकी खता सावधान हो जाओ शराब के कद्रदानों, पर्दे के पीछे की दास्तां तो जानो Hazaribagh : हजारीबाग में महंगी शराब के कद्रदानों के लिए एक बुरी खबर है. शराब पीने पर अगर नशा नहीं चढ़ रहा, तो इसमें संचालक से पूछिए कि उसने क्या खता की है. दरअसल डिस्ट्रिक्ट मोड़ स्थित एक सरकारी शराब दुकान के संचालक का कर्मी शराब की सीलबंद बोतलों को खोलकर उससे कुछ मिली लीटर शराब निकालकर उसमें पानी मिलाता है और फिर बोतलों को सीलबंद कर देता है. संचालक ने खासतौर पर उस कर्मी को अपनी दुकान में नौकरी दे रखी है. दरअसल शराब में पानी मिलानेवाला कर्मी खुद को उत्पाद विभाग के दारोगा अखिलेश यादव का छोटा भाई बताता है. एक शख्स ने उसे शराब की नई बोतल में पानी मिलाते देख लिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में जारी कर दिया. वीडियो में वह कर्मी शराब में पानी मिलाते देखा जा रहा है. वहीं वीडियो बनानेवाले पर धौंस भी जमा रहा है कि उसका बड़ा भाई उत्पाद विभाग में ही दारोगा है. उसे वह जेल भिजवा देने की धमकी भी देता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि इससे शराब दुकान के संचालक को दोहरा लाभ मिल जा रहा है. एक तो पानी मिलाने से एक की जगह दो बोतल शराब बन जा रही है. दूसरा कोई मामला आने पर उत्पाद विभाग का दारोगा उसे संभाल लेगा. बहरहाल, इस मामले में जब उत्पाद विभाग के आयुक्त और दारोगा अखिलेश यादव से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो विभाग के एक कर्मी ने बताया कि साहेब मीटिंग में हैं. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-fighting-stone-pelting-arson-and-vandalism-in-panki-of-palamu-section-144-applied-internet-service-closed/">Breaking

: पलामू के पांकी में दो पक्षों में तनाव, आगजनी और तोड़फोड़, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही