Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : हैवान डेंटिस्ट ने दो बेटियों की हत्या के बाद कर ली खुदकुशी

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: शहर के एक डेंटिस्ट ने दो बेटियों की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आया. सूत्रों के अनुसार के अनुसार कटकमदाग थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को सदर थाना पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ले में रहने वाले एक डॉक्टर राजकुमार ने दोनों बेटियों अव्या, आठ साल और अन्वी पांच साल को जहर देकर हत्या कर दी है. फिर ब्लेड से अपना हाथ का नस काट लिया और बाथरूम में गिरा हुआ है. अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी मिलते ही सदर पुलिस पहुंची और तीनों को उसी अवस्था में अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. इसे पढ़ें- टीएमसी">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-should-be-conducted-in-a-single-day-tmc-tells-election-commission-central-agencies-should-not-disrupt-electoral-process/">टीएमसी

ने निर्वाचन आयोग से कहा, लोकसभा चुनाव एक ही दिन में कराये जायें,  केंद्रीय एजेंसियां चुनावी प्रक्रिया बाधित न करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/04rc_m_82_04032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

पारिवारिक कारणों से डॉक्टर ने घटना को दिया अंजाम : सूत्र

मामला कटकमदाग थाना क्षेत्र का होने के कारण थाना प्रभारी पंकज कुमार को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद वह दल-बल समेत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस सूत्रों के अनुसार पारिवारिक कारणों से डॉक्टर ने इस घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि डॉ. राजकुमार कटकमसांडी के रहने वाले हैं. वह नवाबगंज स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप के सामने झील टावर में बतैर डेंटिस्ट प्रेक्टिस करते थे. उनका अपना निजी चैंबर भी था. उनका ससुराल कुम्हार टोली बोरा गोदाम के पास है. सोमवार को ससुराल में किसी बच्चे का जन्म होने के बाद सतैइसा का कार्यक्रम था. पत्नी चांदनी देवी और तीनों बच्चे मायके गए हुए थे. इसी बीच सोमवार को डॉक्टर राजकुमार ससुराल पहुंचे और बेटे को पत्नी के पास छोड़ दिया. फिर दोनों बेटियों को लेकर विष्णुपुरी स्थित आवास पर लौट गए. जहां पहले दोनों बेटियों को जहर दिया और बाद में खुदकुशी कर ली. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-pm-modi-is-sitting-on-government-jobs-india-alliance-will-open-the-closed-doors-of-jobs/">राहुल

गांधी ने कहा, पीएम मोदी सरकारी पदों पर कुंडली मार कर बैठे हैं, नौकरियों के बंद द्वार खोलेगा इंडिया गठबंधन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही