Ranchi : रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक आयोजित की गयी. समाहरणालय में आयोजित बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची प्रकाशन को लेकर प्राप्त निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी. इस क्रम में उन्होंने 25 जून से 24 जुलाई 2024 तक हाउस टू हाउस सर्वे के बारे में जानकारी दी. साथ ही नये मतदाताओं के नाम जुड़वाने और हटवाये जाने की भी बात बताई.
500 से अधिक मतदाताओं वाली हाउसिंग सोसाईटी में परिसर में ही बनाये जायेंगे मतदान केंद्र
Last Updated: Jun 22, 2024 12:00 AM (IST)