Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हैदराबाद में पीएम मोदी ने परिवारवादी दलों को राजनीतिक समस्या बताया, लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया

Advertisement
Advertisement
Hyderabad : परिवार की ओर से चलाये जा रहे दल हमेशा अपने फायदे के बारे में सोचते हैं और ये देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं. तेलंगाना में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध से कार्रवाई की जा रही है. पीएम मोदी ने आज हैदराबाद के बेगमपेट हवाईअड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) पर हल्ला बोला. TRS का जिक्र करते हुए कहा कि परिवारवादी दल न केवल राजनीतिक समस्या हैं बल्कि वे लोकतंत्र और युवाओं के सबसे बड़े दुश्मन हैं. इसे भी पढ़ें : SC">https://lagatar.in/sc-considers-prostitution-as-a-profession-police-cannot-bother-issued-six-instructions-appeals-to-media/">SC

ने वेश्यावृत्ति को पेशा माना, पुलिस नहीं कर सकती परेशान, छह निर्देश जारी किये, मीडिया से की अपील

परिवारवादी दल गरीब लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं करते

मोदी ने आरोप लगाया कि तेलंगाना के लोग यह देख रहे हैं कि कैसे परिवार की ओर से चलाये जा रहे दल अपने भले में लगे हुए हैं और ये दल कभी गरीब लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं करते. प्रधानमंत्री आज यहां इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के 20वें वर्षगांठ समारोह में भाग लेने पहुंचे थे. इस क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने यहां यूपी के सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी के सीएम से कहा जाता था कि इस जगह मत जाइए, उस जगह मत जाइए, वहां जाना अपशगुन है लेकिन योगी जी ने कहा कि वह योगी होते हुए भी विज्ञान में विश्वास करते हैं. वह ऐसी जगहों पर गये और फिर से मुख्यमंत्री बने हैं. इसके लिए वह उन्हें बधाई देते हैं. कहा कि हमें तेलंगाना को अंधविश्वास से बचाना है. प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी चाहें जो कहें लेकिन जनता के दिलों से उनका नाम नहीं हटा सकते. इसे भी पढ़ें :  मोदी">https://lagatar.in/8-years-of-modi-government-completed-congress-said-bjp-completely-destroyed-the-country/">मोदी

सरकार के 8 साल पूरे, कांग्रेस ने कहा, भाजपा ने देश को पूरी तरह से तबाह कर दिया

मुख्यमंत्री पीएम मोदी के हैदराबाद पहुंचने से पहले ही बेंगलुरु चले गये

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैदराबाद पहुंचने से कुछ घंटे पहले सुबह बेंगलुरु के लिए रवाना हो गये. जान लें कि यह चार माह में दूसरी बार है जब राव ने मोदी की हैदराबाद की यात्रा के दौरान उनसे मिलने से परहेज़ किया है. इससे पूर्व फरवरी में प्रधानमंत्री समानता की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए यहां आये थे जो संत रामानुजाचार्य की विशाल प्रतिमा है. सरकारी सूत्रों के अनुसार राव प्रधानमंत्री की अगवानी इसलिए नहीं कर सके थे, क्योंकि वह बीमार थे. हालांकि राजनीतिक हलकों में इसे बहाना ही माना गया था [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही