Search

जामताड़ा में लुटेरों ने रुपये से भरे बैग लूटे, पुलिस जांच में जुटी

Jamtara: जामताड़ा में शुक्रवार को अपराधकर्मियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. नकाबपोश लुटेरे बंधन बैंक के फील्ड ऑफिसर से एक लाख तीन हजार रुपये लूट कर फरार हो गये.

फील्ड ऑफिसर की बाइक टक्कर मारकर गिरा दी

मिली जानकारी के अनुसार चिरुनबांध और मुचियाडीह के बीच अपराधियों ने 103000 रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया. तीन नकाबपोश अपराधकर्मियों ने फील्ड ऑफिसर मंटू कुमार मांझी की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दी. उसका बैग छीन लिया और भाग गये. मंटू ने बताया कि वह बंधन बैंक में फील्ड ऑफिसर का काम करते हैं. स्वयं सहायता समूह से पैसा कलेक्शन करने चिरुनबांध गांव गए थे. वहां से लौटने के क्रम में लुटेरों ने मुचियाडीह के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी. इसे भी पढ़ें- केंद्रीय">https://lagatar.in/central-law-minister-kiren-rijiju-danced-pm-modi-tweeted-the-video/">केंद्रीय

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने किया डांस, पीएम मोदी ने ट्वीट किया वीडियो

लुटेरों ने बैग छीन लिये

कहा कि इससे वे गिर गये. उसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर उनका बैग छीन लिया. इसमें कलेक्शन किए हुए रुपये, टैब व अन्य सामान थे. सभी लूट कर चलते बने. बताया कि तीनों अपराधी पल्सर बाइक पर सवार थे. वे चेहरे कवर किये हुए थे. इस घटना में फील्ड ऑफिसर का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है. घटना के बाद उन्होंने जामताड़ा थाने को इसकी सूचना दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें- सरायकेला">https://lagatar.in/policeman-and-bank-personnel-injured-in-a-collision-between-two-motorcycles-at-babudih-in-saraikela/">सरायकेला

के बाबूडीह में दो मोटरसाइकिल में हुई आपसी भिड़ंत, पुलिसकर्मी व बैंककर्मी घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//