Ranchi : झारखंड में खनिजों के व्यापार करने वाले छोटे-बड़े 668 डीलरों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिये गये हैं. वहीं 860 डीलरों का लाइसेंस लैप्स हो गया है. खान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्यभर में फिलहाल 8749 डीलर कार्यरत हैं. जिन डीलरों का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है, उनमें बड़े खनिजों का व्यापार करने वाले 374 और माइनर मिनरल (लघु खनिज) का व्यापार करने वाले 333 डीलर शामिल हैं.
चतरा में 252 डीलरों को किया गया है सस्पेंड चतरा में सबसे अधिक 252 डीलरों का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है. इसके बाद पाकुड़ में 53, रामगढ़ में 49, साहिबगंज में 49, पलामू में 35 और लातेहार में 34 डीलरों को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं 484 बड़े डीलरों और 506 छोटे डीलरों का लाइसेंस लैप्स हो गया है.
किस जिले में कितने बड़े व छोटे डीलर के लाइसेंस हुए सस्पेंड जिला | सस्पेंडेंड डीलरों की संख्या |
धनबाद | 27 |
बोकारो | 13 |
गिरिडीह | 07 |
साहिबगंज | 49 |
गोड्डा | 02 |
देवघर | 04 |
पाकुड़ | 53 |
जामताड़ा | 03 |
गढ़वा | 16 |
लातेहार | 34 |
पलामू | 35 |
चतरा | 252 |
रामगढ़ | 49 |
कोडरमा | 20 |
चाईबासा | 11 |
जमशेदपुर | 05 |
सरायकेला | 29 |
रांची | 03 |
खूंटी | 05 |
लोहरदगा | 05 |
गुमला | 03 |
जानें किन जिलों में कितने छोटे- बड़े डीलरों का लाइसेंस हुआ लैप्स
| जिला | लाइसेंस लैप्स डीलरों की संख्या |
| धनबाद | 30 |
| बोकारो | 36 |
| गिरिडीह | 17 |
| दुमका | 12 |
| साहिबगंज | 62 |
| गोड्डा | 16 |
| देवघर | 59 |
| पाकुड़ | 54 |
| जामताड़ा | 21 |
| हजारीबाग | 62 |
| चतरा | 73 |
| रामगढ़ | 157 |
| कोडरमा | 21 |
| चाईबासा | 146 |
| जमशेदपुर | 04 |
| सरायकेला | 12 |
| पलामू | 23 |
| गढ़वा | 10 |
| लातेहार | 46 |
| रांची | 20 |
| खूंटी | 41 |
| लोहरदगा | 23 |
| गुमला | 12 |
Leave a Comment