Search

 
 
 

झारखंड में भी बिहार की तर्ज पर EOU के गठन की कवायद तेज, सात साल पहले भी भेजा गया था प्रस्ताव

 
Ranchi : अब आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने से लेकर हवाला माध्यम से लेनदेन की जांच झारखंड पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) करेगी. झारखंड पुलिस के पास शीघ्र ही यह इकाई होगी, जिसके गठन की कवायत एक बार फिर शुरू हो गई है. ईओयू के गठन के लिए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने डीजी सीआईडी को जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है. यह पहली बार नहीं है कि झारखंड में ईओयू के गठन का प्रस्ताव मांगा गया है. इससे पहले भी सितंबर 2017 में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को इससे संबंधित प्रस्ताव भेजा था. लेकिन इसके बाद इस दिशा में सात साल बीत जाने के बाद भी कोई निर्णय नहीं हो पाया था. इसे भी पढ़ें - चेन्नई">https://lagatar.in/indigo-flight-coming-from-chennai-to-mumbai-made-emergency-landing-after-bomb-threat/">चेन्नई

से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाईट को बम की धमकी के बाद आपात स्थिति में उतारा गया

137 पदों का सृजन होगा

जानकारी के मुताबिक, इस इकाई के लिए पूरे राज्य में 137 पदों का सृजन होगा. आइजी स्तर के अधिकारी इसका नेतृत्व करेंगे. वहीं तीन एसपी, चार डीएसपी, 14 इंस्पेक्टर, 21 दारोगा, एक आशुलिपिक अवर निरीक्षक व तीन आशुलिपिक सहायक अवर निरीक्षक के अलावा 92 सिपाही-हवलदार पूरे राज्य को देखेंगे. इसका रांची में मुख्यालय होगा. इसके अतिरिक्त छह रेंज कार्यालय होगा, जिसमें रांची, हजारीबाग, धनबाद, दुमका, पलामू व चाईबासा में क्षेत्रीय कार्यालय होगा. इसमें मुख्यालय के अलावा हजारीबाग व धनबाद में ही एसपी व डीएसपी का पद सृजित है.

इन मामलों की जांच करेगी आर्थिक अपराध इकाई

जमाखोरी, जाली नोट, मादक द्रव्य, प्राकृतिक संपदाओं की तस्करी, बैंक बीमा व सिक्योरिटी फ्रॉड, चिटफंड कंपनी घोटाला, आय से अधिक संपत्ति, गबन व दुर्विनियोग, बेनामी संपत्ति जैसे मामलों का जांच की जाएगी. इसे भी पढ़ें - Santevita">https://lagatar.in/sentevita-hospital-even-today-ac-is-not-working-in-the-common-area-family-and-staff-are-troubled/">Santevita

Hospital :  आज भी नहीं चल रहा कॉमन एरिया में एसी, परिजन व स्टाफ गर्मी से परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही