Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में, जो कोई सवाल पूछता है उसे हिम्मतवाली सरकार में मारी जाती है 6 लाठीः बाबूलाल

Ranchi: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि झारखंड में सवाल पूछना मना है. बाबूलाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि सवाल कैसा भी हो, सवाल का उद्देश्य कैसा भी हो, हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार- झारखंड में शासन और प्रशासन से सवाल पूछने की सख्त पाबंदी है. इसके बाद भी अगर आपने हिम्मत करके हिम्मतवाली सरकार से सवाल पूछने की जुर्रत भी की, तो तैयार हो जाइए पुलिस की लाठी खाने को और तैयार हो जाइए अपनी हड्डियां तुड़वाने के लिए. झारखंड में, जो कोई सवाल पूछता है उसे हिम्मतवाली सरकार में 6 लाठी मारी जाती है. पहली लाठी उसके दुस्साहस के लिए, दूसरी, अधिकार मांगने के लिए, तीसरी, सवाल पूछने के लिए, चौथी, सड़क पर उतरने के लिए पांचवीं, झूठ का हिसाब मांगने के लिए और छठवीं लाठी राजा के द्वारा बोले गए झूठ को, सच न मानने के लिए मारी जाती है. बाबूलाल ने आगे लिखा है कि अब और नहीं हेमंत जी, जनता 20 तारीख को, 13 तारीख की तरह ही वोट रूपी लाठी से आपको चित्त करेगी. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/only-28-percent-of-jharkhand-police-officers-and-personnel-are-trained-to-fight-naxalites/">झारखंड

पुलिस के सिर्फ 28 प्रतिशत पुलिस पदाधिकारी और कर्मी ही नक्सलियों से लड़ने के लिए हैं प्रशिक्षित

बाबूलाल ने बेंगाबाद घटना की निंदा की

गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंके जाने की निंदा की है. कहा है कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कृत्य न केवल निंदनीय है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और आस्थाओं पर सीधा हमला है. झामुमो कांग्रेस सरकार में ऐसी घटनाएं आम हो चुकी हैं. अपराधियों को पता है कि वोट बैंक के कारण झामुमो कांग्रेस की सरकार उन्हें संरक्षण देगी. हेमंत सरकार की शह पर हो रही गौ हत्या और हमारे पारंपरिक मूल्यों को नष्ट करने की साजिशें अब और नहीं सहन की जा सकतीं. ऐसे कृत्य सिर्फ समाज में अशांति फैलाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं. सभ्य समाज में इस तरह के घृणित कृत्यों की कोई जगह नहीं हो सकती. हिंदू अस्मिता के साथ अब और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -एक">https://lagatar.in/ek-hai-to-safe-hai-rahul-gandhi-waves-modi-adani-poster-connection-with-dharavi-project/">एक

हैं तो सेफ हैं… राहुल गांधी ने मोदी-अडानी का पोस्टर लहराया, धारावी प्रोजेक्ट से कनेक्शन जोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही