Search

 
 
 

झारखंड में जदयू के दोनों उम्मीदवार सीएम को दे चुके हैं मात

 
Ranchi: झारखंड में जदयू का कोई खास जनाधार तो नहीं है, लेकिन विधानसभा चुनाव के अखाड़े में खड़े दोनों उम्मीदवार सीएम को मात दे चुके हैं. सरयू राय ने 2019 में जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व सीएम रघुवर दास को मात दी थी. वहीं राजा पीटर ने 2009 के उपचुनाव में तत्कालीन सीएम शिबू सोरेन को शिकस्त दी थी. शिबू सोरेन की हार के बाद झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया था. इस हार के बाद शिबू सोरेन को सीएम का पद छोड़ना पड़ा था. राजा पीटर 2010 में कैबिनेट मंत्री भी बने थे. इसके बाद उन्होनें जदयू से किनारा कर लिया था. अब एक बार फिर राजा पीटर जदयू के टिकट पर चुनावी अखाड़े में हैं. इसे भी पढ़ें -बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandis-attack-on-hemant-soren-said-there-is-delay-in-the-house-of-god-not-darkness/">बाबूलाल

मरांडी हेमंत सोरेन पर हुए हमलावर, कहा, भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं…  

सरयू राय ने भी रघुवर को दी थी पटखनी

सरयू राय 2005 में विधायक बने. 2009 में वे कांग्रेस के हाथों पराजित हुए थे. 2019 तक रघुवर दास और सरयू के बीच दूरी बढ़ती गई. हालांकि वे रघुवर सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे. 2019 में भाजपा से टिकट कटने के बाद सरयू ने रघुवर दास के खिलाफ ही चुनावी अखाड़े में उतर गए. इस चुनाव में रघुवर दास जीत नहीं पाए. इस बार भी लोगों की निगाहें जदयू के दोनों उम्मीदवार राजा पीटर और सरयू राय पर टिकी हुई हैं. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/home-department-gives-approval-for-deputation-of-14705-home-guard-jawans-in-jharkhand-assembly-elections/">झारखंड

विस चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति के लिए गृह विभाग ने दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही