Search

 
 
 

सिर्फ चार साल में ही कोयला व्यापारी एलबी सिंह लखपति से हो गये करोड़पति

Ranchi News:आयकर विभाग ने वर्ष 2011 में एलबी सिंह के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 100 करोड़ रुपये जब्त किया था. आयकर ट्रिब्यूनल द्वारा दिये गये फैसले के आलोक में यह राशि रिलीज कर दी गयी है. ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ विभाग की ओर से हाईकोर्ट में अपील दायर की गयी है. मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है.
 
एलबी सिंह की फाइल फोटो

Ranchi News: धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह और उनके भाई चार साल में ही लखपति से करोड़पति हो गये. इन कोयला व्यापारियों द्वारा दाखिल किये गये आयकर रिटर्न से इस बात की जानकारी मिलती है.


आयकर विभाग ने वर्ष 2011 में एलबी सिंह के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 100 करोड़ रुपये जब्त किया था. आयकर ट्रिब्यूनल द्वारा दिये गये फैसले के आलोक में यह राशि रिलीज कर दी गयी है. ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ विभाग की ओर से हाईकोर्ट में अपील दायर की गयी है. मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है.


छापेमारी के बाद आयकर विभाग द्वारा एलबी सिंह, कुंभनाथ सिंह और भरत सिंह का Assessment किया गया. इसमें इन तीनों द्वारा सात साल की अवधि में दायर किये गये आयकर रिटर्न में विश्लेषण किया गया. इसमें यह पाया गया कि तीन-चार साल में ही इन व्यपारियों की आमदनी करोड़ों में होने लगी.


एलबी सिंह ने 2006-7 के रिटर्न में अपनी आमदनी सिर्फ चार लाख रुपये बतायी थी. 2009-10 के रिटर्न में 2.19 करोड़ और 2011-12 के रिटर्न में 68 करोड़ का उल्लेख किया था. लेकिन 2012-13 के रिटर्न में अपनी आमदनी 68 करोड़ से घटकर सिर्फ चार करोड़ होने उल्लेख किया गया था. आमदनी के मामले में इसी तरह की स्थिति कुंभनाथ सिंह और भरत सिंह की थी.


आयकर रिटर्न के अनुसार सिंह बंधुओं की आमदनी (करोड़ में)

वित्तीय वर्ष एलबी सिंह कुंभनाथ सिंह भरत सिंह
2012-13 4.00 0.15 0.10
2011-12 68.00 5.58 1.47
2010-11 10.73 2.84 0.99
2009-10 2.19 0.67 0.10
2008-09 0.61 0.87 0.01
2007-08 0.05 0.0009 0.0098
2006-07 0.04 00.00 0.0016

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही